गांव-गांव जाएगा जागरूकता रथ

इंदौर (IDS-PRO) राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत इन्दौर जिले में आज से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ हुआ। इस सप्ताह के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता के संबंध में जनजागरूकता के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जनजागरूकता के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा विशेष रथ तैयार किया गया है, जो 22 मार्च तक गांव-गांव जाकर जनजाग्रति लायेगा।

रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश परसावदियां ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश सोनकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इन्दौर श्री आशीष सिंह भी मौजूद थे। जागरूकता रथ जनपंद पंचायतो एवं ग्रामीण क्षेत्रो में भ्रमण कर ग्रामवासियों को पेयजल एवं स्वच्छता से सम्बन्धित जानकारियां देगा। साथ ही दूषित पेयजल के बारे में अवगत करायेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इन्दौर द्वारा 16 मार्च से 22 मार्च 2015 तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल एवं स्वाच्छता जागरूकता सप्ताह के दौरान जिले के अधिकांश उन ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण किया जावेगा जिनमे नलजल योजना संचालित की जा रही है। ग्रामो में शत प्रतिशत नल कनेक्शन हेतु ग्रामीणो को प्रेरित किया जावेगा एवं विभाग का पूर्ण प्रयास रहेगा की प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल हेतु नल कनेक्शन हो। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पदस्थ आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ विभाग द्वारा पदस्थ आशा कार्यकर्ताओ से विभिन्न गतिविधियो का क्रियान्वयन कराया जायेगा । शिक्षा विभाग के सहयोग से शालाओ में विभिन्न प्रतियोगिताये एवं स्कूल रैली का आयोजन किया जावेगा ।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 681 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 879 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 818 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 875 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 845 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 932 views
भगवान के साथ रोटी