ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 20 देशों की पार्टनरशीप होगी

इंदौर । इंदौर में 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होने वाली तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियाँ निर्धारित कार्ययोजना के तहत जारी हैं। यह आयोजन इंदौर के ब्रिालियन्ट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने आज कमिश्नर कार्यालय इन्दौर के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विस्तृत रूप से सभी कार्यों की समीक्षा की तथा मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित योजनाओं को हर हालत में 25 सितम्बर तक पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां आयोजन की गरिमा के अनुरूप होनी चाहिये। इस आयोजन में लगभग 20 देशों की पार्टनरशीप रहेगी और तीन हजार प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन के कव्हरेज हेतु मीडिया को सभी आवश्यक सुविधाएं कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस हेतु कार्यक्रम स्थल पर ही मीडिया सेन्टर बनाये जाने के साथ-साथ प्रेस ब्राीफिंग हेतू कॉन्फ्रेस कक्ष भी बनाया जायेगा।

मुख्य सचिव श्री डिसा ने कहा कि इस बार इन्दौर में आयोजित हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में तीन दिनों में लगभग 15 अलग-अलग सेशनों में विभिन्न कार्य किये जाएंगे। आयोजन के प्रारम्भ में ही सभी को यह जानकारी दे दी जायेगी कि प्रदेश में पूर्व में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के परिणामस्वरूप कितने कार्य वास्तविक रूप में परिणित हो चुके हैं, जिसके कारण प्रदेश के विकास में कितनी गति आई हैं। श्री डिसा ने निर्देश दिया कि इन्दौर में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से संबंधित समस्त जानकारियां हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में एक साथ प्रस्तुत की जाये। जानकारी की भाषा इस रूप में हो कि लोगों को आसानी से समझ में आ जाये।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 681 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 879 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 817 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 874 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 845 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 932 views
भगवान के साथ रोटी