बिजासन मंदिर पिकनिक स्थल के रूप में विकसित होगा

इंदौर (IDS-PRO) इंदौर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बिजासन मंदिर का कायाकल्प कर सौंदर्यीकरण किया जायेगा। मंदिर को आस्था के केन्द्र के साथ ही पिकनिक स्थल के रूप में भी विकसित किया जायेगा। मंदिर के सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। तद्नुसार अब सवा नौ एकड़ से अधिक जमीन पर श्रृद्धालुओं के लिये मूलभूत और अन्य जरूरी सुविधाएं जुटायी जायेगी। इन कार्यों के लिये ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा विस्तृत कार्ययोजना बनायी जायेगी। बिजासन मंदिर के रख-रखाव के लिये खजराना गणेश मंदिर के तर्ज पर ट्रस्ट/समिति बनायी जायेगी।

यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक में दी गयी। बैठक में एडीएम श्री सुधीर कुमार कोचर,बीएसएफ के डीआईजी श्री अशोक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और मंदिर के व्यवस्थापक मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने बिजासन मंदिर की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की। बैठक में बताया गया कि मंदिर के सीमांकन का कार्य पूरा हो गया है। करीब सवा नौ एकड़ से अधिक भूमि मंदिर के विकास के लिये प्राप्त हो रही है। श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिये कि प्राप्त भूमि पर सीमा चिन्ह लगाये जायें। इस भूमि के आधार पर विकास की कार्य योजना बनाई जाये। यह कार्ययोजना उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के इंजीनियरों को बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्ययोजना में मुख्य मंदिर, परिसर,पार्किंग स्थल, तालाब, किचन शेड, उद्यान आदि का समावेश किया जाये। प्राप्त भूमि के अनुसार सौंदर्यीकरण की योजना बनायी जाये। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिये सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा मुहैया करायी जायेगी। सुंदर उद्यान बनाया जायेगा। तालाब का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिये अन्न क्षेत्र भी बनाया जायेगा। साथ ही मन्नत और अन्य धार्मिक आयोजन के तहत भोजन बनाने के लिये सामुदायिक किचन तथा भोजनशाला बनायी जायेगी।

कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई के लिये पर्याप्त स्टाफ रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने मंदिर परिसर में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करने तथा सुलभ कॉम्पलेक्स बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित दुकानों और अन्य निर्माणों को व्यवस्थित किया जायेगा। मंदिर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिये अन्य कार्य भी करवाये जायेंगे। मंदिर के रख-रखाव के लिये खजराना गणेश मंदिर के तर्ज पर ट्रस्ट/समिति बनाने के भी निर्देश दिये।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 681 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 879 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 818 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 875 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 845 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 932 views
भगवान के साथ रोटी