कैंसर मुख्य रूप से तम्बाकू सेवन से होता है

इंदौर (IDS-PRO) जिला अस्पताल परिसर में आज जिला प्रशासन और इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के संभावित कैंसर रोगियों की प्राथमिक जांच के लिये प्रथम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 450 रोगियों की प्राथमिक जांच की गयी। शिविर का कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने भी उद्घाटन, निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के प्रमुख डॉ.दिग्पाल धारकर ने बताया कि यह शिविर कई मायने में विशिष्ट है। इसका आयोजन जिला प्रशासन की पहल पर इंदौर कैंसर फाउण्डेशन द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर में डॉ.तुषार फुलअमरीकर, डॉ.सुरुचि सिंह, डॉ.सुरेश वर्मा, डॉ.विकास गुप्ता, डॉ.नरेन्द्र पटेल, डॉ.वंदना जैन, डॉ.अरविंद तिवारी और डॉ.बलदेव निम्बानी द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की पहल पर स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले में गांव-गांव, घर-घर और गली-गली में जाकर 6 लाख से अधिक लोगों से सम्पर्क किया गया। उसके बाद जिले में प्रथम दृष्ट्या 4 हजार कैंसर रोगियों का पता चला है, जिनकी जांच के लिये शहरी क्षेत्र में 3 और ग्रामीण क्षेत्र में 3 शिविर लगाकर सघन जांच की जायेगी। रोगियों में मुख के कैंसर, गर्भाशय के निचले भाग के कैंसर और स्तन कैंसर होने की संभावना है। कैंसर मुख्य रूप से तम्बाकू सेवन से होता है। इस कारण का अलग से रिसर्च और सर्वे किया जा रहा है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन ने इंदौर जिले को कैंसर मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। इस शिविर में रोगियों में कैंसर की पूर्व अवस्था (प्री कैंसर सिचुवेशन) का भी पता लगाया जायेगा। इस जांच, खोज और रिसर्च अभियान में इंदौर स्थित राजारमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नॉलाजी के वैज्ञानिकों द्वारा भी तम्बाकू से फैलने वाले कैंसर की जांच स्वनिर्मित “”पोर्टेबल ऑप्टिकल” के द्वारा की जा रही है।

श्री धारकर ने बताया कि तम्बाकू के सेवन से मुख्य रूप से मुंह का कैंसर होता है। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन और आर.आर.कैट सेंटर संयुक्त रूप से एक रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है, जो तम्बाकू के संभावित खतरों का पता लगायेगा। आर.आर.कैट के वैज्ञानिक डॉ.श्रवण मजूमदार तम्बाकू से संभावित खतरों पर रिसर्च कर रहे हैं। इस शिविर से निश्चित रूप से जिले में कैंसर के प्रति जन जागरूकता बढ़ी है, जो कि एक सराहनीय कदम और आशाजनक संकेत है। शिविर का अपर कलेक्टर श्री सुधीर कोचर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री संजय सिसोदिया, श्री सतीश व्यास, सुश्री परिणिति ने कार्यक्रम का आयोजन व संयोजन व मार्गदर्शन किया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन मौजूद थे।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 681 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 879 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 818 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 874 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 845 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 932 views
भगवान के साथ रोटी