निर्वाचन हेतु रजिस्ट्रीकरण और अपीलीय अधिकारी नियुक्त

इंदौर (IDS-PRO) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने वार्डवार फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने हेतु नगर पालिक निगम इंदौर के स्थानीय निर्वाचन के लिये रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की है। ये अधिकारीगण मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार नगर निगम इंदौर के चुनाव के लिये फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिये आवंटित नगर निगम इंदौर के वार्ड की चतुर्सीमा में समाहित सम्पूर्ण क्षेत्र के लिये पूर्ण रूप से जवाबदार होंगे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उक्त कार्य में नगर निगम इंदौर के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग लेंगे।

कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने वार्ड क्रमांक 1 से 7 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप सोनी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार श्री आर.सी.खतेड़िया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल वनवारिया को वार्ड क्रमांक 8 से 14 व 17 के लिये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार श्री आनंद मोहन श्रीवास्तव को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। डिप्टी कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल को वार्ड क्रमांक 15 और 16 के लिये रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर तहसीलदार श्री बजरंग बहादुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। वार्ड क्रमांक 18, 19 और 35 के लिये डिप्टी कलेक्टर श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डे को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर तहसीलदार श्री चरणजीत सिंह हुड्डा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। वार्ड क्रमांक 20 से 34 व 36 के लिये संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना शिवाले को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती वंशिका इंगले को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 37 से 45 तथा 46 से 54 के लिये संयुक्त कलेक्टर डॉ.वरदमूर्ति मिश्रा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री त्रिलोकचन्द्र नागोत्रा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 55 से 59 और वार्ड क्रमांक 60 से 64 के लिये डिप्टी कलेक्टर श्री रजनीश कसेरा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार श्री राजकुमार हलधर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 65 से 73 और वार्ड क्रमांक 82 से 85 के लिये डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सपना अनुराग जैन को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और नायब तहसीलदार श्री रविशंकर सरैय्या को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 74 से 81 के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री डी.के.नागेन्द्र को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर तहसीलदार श्री राजेश सोनी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने अपर कलेक्टर श्री सुधीर कोचर और श्री दिलीप कुमार को वार्डवार निर्वाचक नामावली के लिये अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 681 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 879 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 818 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 875 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 845 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 932 views
भगवान के साथ रोटी