फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों को दिखाना होगा फाइनल डोज का सर्टिफिकेट

शारजाह यात्रा के लिए वैक्सीन के दोनों डोज जरूरी

दुबई के बाद अब शारजाह के लिए इंदौर से सीधी उड़ान की सुविधा मिलने जा रही है। एयर इंडिया ने 20 दिसंबर से शारजाह फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। इस फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेना जरूरी होगी, फाइनल वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट के साथ ही यात्री शारजाह के लिए उड़ान ले सकेंगे।
इंदौर से दुबई उड़ान के रिस्पॉन्स को देखते हुए एयर इंडिया ने शारजाह के लिए फ्लाइट शुरू करना का फैसला किया है। एयर इंडिया प्रबंधन ने बताया शारजाह की यात्रा करने के लिए कोरोना की अलग गाइडलाइन सऊदी अरब ने तय की है। इसके तहत शारजाह पहुंचने वाले यात्रियों को कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगे होना चाहिए, वहीं दुबई के लिए ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं बनाई गई है, जबकि दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 28 किलोमीटर है।

दुबई में नहीं मिला स्लॉट
दुबई फ्लाइट का संचालन सप्ताह में एक दिन होता है जिसके चलते यह फ्लाइट फुल रहती है। लोगों ने एक और फ्लाइट शुरू करने की मांग की थी, लेकिन दुबई एयरपोर्ट पर स्लॉट खाली नहीं होने के कारण दूसरी उड़ान शुरू नहीं हो सकी। अब एयर इंडिया ने शारजाह के लिए उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। एयर इंडिया प्रबंधन का कहना है कि शरजाह से दुबई की दूरी 28 किलोमीटर है यात्री सड़क मार्ग से यह दूरी आसानी से तय कर शारजाह से दुबई पहुंच सकते हैं।

लेखक :- विवेक राठौर

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 584 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 737 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 697 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 729 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 736 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 836 views
भगवान के साथ रोटी