प्राचीन ज्ञान एक विज्ञान था या धर्म

भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के 45वें संस्करण के विश्व सिनेमा खंड की एक प्रमुख फिल्म द गॉर्ड्स ऑफ वॉटर के निर्देशक पाब्लो सीजर ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। फिल्म में नायक इस प्रश्न के उत्तर की तलाश में है कि प्राचीन ज्ञान एक विज्ञान था या धर्म पर आधारित था। इस फिल्म में इसका उत्तर ढूंढने के लिए अंतिम बुद्धिमान व्यक्तियों तक पहुंचने की उसकी यात्रा का वृतांत है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अर्जेंटीना, अंगोला और इथोपिया के सहयोग से बनी है। उन्होंने फिल्म के लिए अनुसंधान करने के एक हिस्से के रुप में महाभारत, रामायण और अन्य ग्रंथों जैसे भारतीय पौराणिक कहानियों का अध्ययन किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय सिनेमा के दृश्यों से फिल्म बनाने की प्रेरणा मिलती है। वह पिछले 20 वर्षों से फिल्म समारोहों में भाग लेते रहे हैं। उनकी अगली परियोजना का केन्द्र बिन्दु 1924 में रविन्द्रनाथ टैगोर की अर्जेंटीना यात्रा है। उनकी फिल्म फरवरी के आखिर में अर्जेंटीना में प्रदर्शित की जाएगी।

पाब्लो सीजर कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं और उन्होंने एमिएंस (फ्रांस), मॉन्ट्रियल (कनाडा युवा फिल्म समारोह), केलिबिया (ट्यूनिशिया), हूये (बेल्जियम), हैदराबाद (भारत), उआगाडुगोउ (बुर्कीना फासो), विला कार्लोस पाज़ और बुएनोस एरेस (अर्जेंटीना) के समारोहों में जूरी के बतौर भाग लिया है। वह 1992 से बुएनोस एरेस के यूनिवर्सीडैड डेल सिने में प्रोफेसर हैं और निर्देशन, निर्माण विषयों में उनकी विशेषज्ञता है तथा सिनेमा सेमिनार नामक किताब लिखी है।

  • Related Posts

    मालवा उत्सव 25 मई से लालबाग पर

    @ इंदौर गौरव दिवस के तहत होगे आयोजन@ जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा यह उत्सव@ देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार@ अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार  भी होंगे…

    बंधन में बंधना चाहते हैं रणबीर और कटरीना

    बॉलिवुड के हॉट कपल रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को देखकर तो लगता है कि ये दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। खबर है कि हाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 588 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 742 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 700 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 732 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 737 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 839 views
    भगवान के साथ रोटी