‘‘यह देश वीर जवानों का’’ गीत पर धूम उठे दर्शक

शिवपुरी (IDS-PRO) अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय तात्याटोपे समारोह के प्रथम दिन रात्रि में राग बैण्ड आरकेस्ट्रा जबलपुर के कलाकारों ने ‘‘आजादी के तराने’’ देश भक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अमर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। श्रोताओं ने देर रात तक देश भक्ति गीतों का लुप्त उठाया।

स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र. शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से तात्याटोपे समाधि स्थल प्रांगण शिवपुरी में आयोजित तीन दिवसीय तात्याटोपे समारोह के दौरान आयोजित आजादी के तराने कार्यक्रम में विधायक श्री प्रहलाद भारती, नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह सहित अधिकारीगण तथा श्रोताओं ने देर रात तक राष्ट्रभक्ति गीतों का आनंद लिया। राग बैण्ड आरकेस्ट्रा जबलपुर के कलाकारों श्री महेन्द्र राजपूत, सुश्री सुनिष्ठा, नीलेश यादव, रमेश कोली, प्रदीप परेल आदि ने वाद यंत्रों के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ‘‘यह देश है वीर जवानों का, अलवेलों का, मस्तानों का मेरे देश के यारों क्या कहना’’ पर दर्शक झूम उठे। कलाकार महेन्द्र राजपूत ने ‘‘ऐ मेरे वतन, उजड़े चमन, तुझ पर दिल मेरा कुरवान है’’ गीत और ‘‘पीर जहां की रीत, सदा में गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात बताता हूं, गीत पर खूब तालियां बटोरी। महिला गायिका सुश्री सुनिष्ठा ने अपनी प्रस्तुति देते हुए ‘‘मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए है उनकी, जरा याद करो कुरबानी, तुम खूब लगा लो नारे, कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट कर घर न आए’’ पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 20 को
तात्याटोपे समारोह के तीसरे दिन शहीद मेले में 20 अप्रैल को रात्रि 7.30 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जबकि रात्रि 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य रूप से देश के प्रसिद्ध कवि विनीत चैहान-अलवर, कमलेश शर्मा-इटावा, मुमताज़ नसीम- दिल्ली, अशोक भाटी-उज्जैन, शिवकुमार‘अर्चन’- भोपाल आदि कवि देशभक्ति पर केन्द्रित अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

  • Related Posts

    दो साल बाद अखाड़ों के साथ निकला झिलमिल झांकियों का कारवां

    मुंबई के बाद प्रदेश में इंदौर ही ऐसा इकलौता शहर है, जहां गणेश उत्सव को आज भी पुरानी परंपरा और उत्सव के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है। शहर में…

    मालवा उत्सव 25 मई से लालबाग पर

    @ इंदौर गौरव दिवस के तहत होगे आयोजन@ जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा यह उत्सव@ देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार@ अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार  भी होंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 681 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 879 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 818 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 875 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 845 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 932 views
    भगवान के साथ रोटी