माइकल ब्लूमबर्ग 'स्मार्ट सिटी' प्रोजेक्ट को देंगे आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और न्‍यूयॉर्क सिटी के पूर्व मेयर श्री माइकल ब्‍लूमबर्ग ने आज ‘स्‍मार्ट सिटी पहल’ का काम तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ब्‍लूमबर्ग फिलानथ्रॉपीज और भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के बीच साझेदारी की घोषणा की।

‘स्‍मार्ट सिटी पहल’ आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने, सुशासन सुनिश्‍चित करने एवं भारत के शहरी निवासियों को और ज्‍यादा कारगर एवं दक्ष जन सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। इस साझेदारी के तहत स्‍मार्ट सिटी मिशन के वित्‍त पोषण के वास्‍ते शहरों के चयन के लिए ब्‍लूमबर्ग फिलानथ्रॉपीज की ओर से शहरी विकास मंत्रालय को लगातार सहायता मुहैया कराई जाएगी। यह रुख दरअसल परंपरागत रवैये से बिल्‍कुल अलग है। परंपरागत रुख में विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करना और केंद्र सरकार द्वारा उनका मूल्‍यांकन करना एवं मंजूरी देना शामिल हैं। वहीं, नया रुख अपनाने से नागरिक सही अर्थों में इस पहल से जुड़ सकेंगे क्‍योंकि शहर विकास योजनाओं को तैयार करने एवं उन पर अमल में दोनों में ही लोग शिरकत करेंगे। इससे सहकारी एवं प्रतिस्‍पर्धी संघीयवाद की अवधारणा को अमल में लाया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री ने ‘स्‍मार्ट सिटी पहल’ को काफी चुनौतीपूर्ण बताया। हालांकि, इसके बावजूद भारत के शहरी नागरिकों के जीवन स्‍तर में बेहतरी सुनिश्‍चित करने के लिए सभी हितधारकों की भागीदारी से इस पर अमल करना ही होगा।

Related Posts

अब नहीं होगी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन की गिरफ्तारी-सुप्रीम कोर्ट

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 A के तहत आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट लिखने पर गिरफ्तारी का नियम हटा दिया है. एक जनहित याचिका…

निजामुद्दीन मरकज़ से रानीपुरा तक कहानियां एक जैसी

इस संपादकीय के बाद शायद “प्रजातंत्र’ को सांप्रदायिक करार दे दिया जाए। कुछ लोग यह भी कहेंगे कि देखिए, यही है आजकल की हिंदी पत्रकारिता का असली चेहरा। जिसमें मुसलमानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 624 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 794 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 750 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 789 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 781 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 870 views
भगवान के साथ रोटी