ऋण उपलब्ध कराने हेतु शिविर 19 मार्च को

शिवपुरी (IDS-PRO) शासन की प्राथमिकता वाली योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऐसे नवयुवक जो उद्योग एवं सेवा कार्य कर स्वरोजगार करना चाहते है, ऐसे नवयुवकों को मार्गदर्शन एवं ऋण सहायता प्राप्त करने हेतु एक शिविर 19 मार्च 2015 को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोर्ट रोड़ परिसर में आयोजित किया जाएगा।

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शिवपुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाख रूपए से 1 करोड़ रूपए तक का ऋण तथा 12 लाख रूपए तक अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। उद्योग लगाने हेतु इच्छुक उद्यमी 10वीं कक्षा पास हो, उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो, आय का कोई बंधन नही है। शिविर में भाग लेने वाले जिले के युवाओं के ऋण प्रकरणों को वरियता के आधार पर बैंको को प्रेषित किए जाएगें। इस योजना में जिले से 60 व्यक्ति ही चिन्हित किए जाएगें। ऐसे व्यक्ति जिनके पास 10 प्रतिशत मार्जिन मनी व्यवस्था हो, स्थल का चयन हो, भूमि भवन की व्यवस्था हो, पंजीयन हेतु सहायक प्रबंधक आर. के. जैन (9827712898) से संपर्क कर सकते है। उक्त शिविर में विषय विशेषज्ञ एवं उद्योग विभाग के अधिकारी संबंधित बैंक प्रबंधक उपस्थित रहेंगे। अधिक से अधिक युवा उद्यमी उक्त शिविर में भाग लेकर लाभान्वित हो सकते है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 658 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 847 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 793 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 840 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 815 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 907 views
भगवान के साथ रोटी