कलेक्टर ने वृहद विधिक सहायता एवं लोक कल्याण शिविर का जायजा लिया

शिवपुरी (IDS-PRO) जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने अधिकारियों के साथ आज छर्च ग्राम पहुंचकर 18 अप्रैल 2015 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं लोक कल्याण शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पोहरी श्री जे.एस.बघेल सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर ने वृहद विधिक सहायता एवं लोक कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाॅलों की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान शिविर में बैठक व्यवस्था आदि के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने आयोजन में विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किए जाने वाले हितग्राहियों के संबंध में भी चर्चा की।

ग्राम में स्वच्छता अभियान भी चला
स्वच्छता अभियान के तहत प्रति शुक्रवार को आयोजित होने वाले साफ-सफाई का कार्य आज ग्राम छर्च में आयोजित किया गया। साफ-सफाई के कार्य में जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पोहरी श्री जे.एस.बघेल सहित अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की समझाईस भी दी।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 625 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 796 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 750 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 790 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 781 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 871 views
भगवान के साथ रोटी