जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य का किया अवलोकन

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने आज जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद शिवपुरी के निर्वाचन हेतु आज से शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही का सहायक रिटर्निंग आफिसरों के कक्षों में जाकर अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख साथ थे।
उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्र 12 नवम्बर अपरान्ह 3 बजे तक किये जाएगे, 13 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (जांच) होगी, 15 नवम्बर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन कर अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी, 28 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 4 दिसम्बर को मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। जबकि द्वितीय चरण के रूप में दो दिसम्बर को मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 6 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 627 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 800 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 755 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 794 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 784 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 875 views
भगवान के साथ रोटी