जिला मुख्यालय पर सूर्य नमस्कार

शिवपुरी (IDS-PRO) प्रदेश में स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिवस “युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे से होने वाला सामूहिक सूर्य-नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन स्कूल-काॅलेज के अलावा पंचायत और आश्रम-शालाओ में भी किया जायेगा। सूर्य-नमस्कार के साथ ही स्वामी विवेकानन्द पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगे। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित शा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 शिवपुरी में आयोजित होगा।

अपर कलेकटर श्री जेड.यू.शेख ने तैयारियाँ के संबंध में समस्त शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य, डीईओ, डाइट प्राचार्य, डीपीसी तथा आदिम जाति विभाग के अधिकारी को निर्देश जारी किये हैं। श्री शेख ने आयोजन में स्वयंसेवी संगठन तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने विशेष प्रयास करने को कहा गया है। सूर्य-नमस्कार के विगत वर्ष की अपेक्षा अधिक व्यापक बनाने के लिये समाज में जन-चेतना जागृत करने को भी कहा गया है। सामूहिक सूर्य-नमस्कार शिक्षण संस्थाओ में एक साथ एक संकेत पर किया जायेगा। जिन शिक्षण संस्थाओ के मैदान नहीं हैं, वे निकटतम मैदान में सूर्य-नमस्कार का आयोजन करेंगे।

सामूहिक सूर्य नमस्कार
सामूहिक सूर्य नमस्कार 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे एकत्रीकरण तथा उद्घोषक द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की भूमिका का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। प्रातः 11.20 बजे राष्ट्रीयगीत, वंदेमातरम तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया जाएगा तथा प्रातः 11.30 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 11.45 बजे सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम आरंभ होगा।

रेडिया प्रसारण
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रेडियो के सभी प्रायमरी चैनल तथा विविध भारती से होगी। मुख्यमंत्री की प्री-रिकार्डेड संदेश कार्यक्रम में प्रसारित किया जाएगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार तक प्रदेश के सभी आयोजन स्थलों पर रेडिया चलाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 630 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 804 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 760 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 799 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 785 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 878 views
भगवान के साथ रोटी