शासकीय सेवक आदर्श आचरण संहिता का पूर्ण रूप से पालन करें- श्री दुबे

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने सभी शासकीय सेवकों को निर्देश दिए है कि म.प्र. निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी करते ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जिसका पूर्ण रूप से पालन करें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आदर्श आचरण संहिता का उल्लघंन हो। जिला कलेक्टर श्री दुबे ने उक्त आशय के निर्देश आज नगरीय निकार्यों के निर्वाचन हेतु शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा बैठक में दिए।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार मौर्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एल.एस.प्रजापति सहित जिला अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर श्री दुबे ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले की चार नगर निकायों में प्रथम चरण के रूप में 28 नवम्बर को जिसमें नगर निकाय करैरा, कोलारस, बैराड़ और नगर निकाय खनियांधाना में मतदान होगा। इन नगर निकायों में डाले गए मतों की गणना 4 दिसम्बर को संबंधित नगर निकायो के मुख्यालय पर होगी। जबकि द्वितीय चरण के रूप में दो दिसम्बर को जिले की नगर पालिका परिषद शिवपुरी, नगर निकाय बदरवास और पिछोर में मतदान होगा। इन नगर निकायों में डाले गए मतों की गणना 6 दिसम्बर को संबंधित नगर निकायों के मुख्यालय पर होगी।
श्री दुबे ने बताया कि पांच नवम्बर को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन होकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य प्रातः 10.30 बजे से शुरू होकर, 12 नवम्बर अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा, 13 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (जांच) होगी, 15 नवम्बर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन कर अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी, 28 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 4 दिसम्बर को मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। जबकि द्वितीय चरण के रूप में दो दिसम्बर को मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 6 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।
पाषर्दों के नाम निर्देशन लेने हेतु तीन सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त
जिले में प्रत्येक नगर निकाय मुख्यालय पर नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आफिसरों द्वारा प्राप्त किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद शिवपुरी के  अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग आफिसर के रूप में जिला कलेक्टर शिवपुरी रहेंगे। इनके सहयोग के लिए और पार्षदों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए तीन सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए है। जिसमें वार्ड क्रमांक 1 से 13 के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्री डी.के.जैन, वार्ड क्रमांक 14 से 28 तक के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश शर्मा और वार्ड क्रमांक 29 से 39 के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में सयुक्त कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करे
ंगी।
नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु 15 हजार और पार्षद पद हेतु 3 हजार निक्षेप राशि जमा करना होगी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देश पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए निक्षेप (प्रतिभूति राशि) नगर पालिका परिषद शिवपुरी के लिए 15 हजार और जिले की अन्य नगर परिषद क्षेत्रों के अध्यक्ष के लिए 10 हजार रूपए की राशि जमा करनी होगी। जबकि नगर पालिका परिषद शिवपुरी में पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को तीन हजार और जिले की अन्य नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले पार्षद पद के लिए एक हजार की निक्षेप (प्रतिभूति राशि) जमा करनी होगी। जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, जहां कोई महिला अभ्यर्थी है वहां उक्त पदों पर चुनाव लड़ने हेतु प्रतिभूति की राशि आधी जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष पद के लिए 2011 की जनगणना के अनुसार एक लाख से अधिक जनसंख्या होने पर 10 लाख रूपए की राशि जबकि नगर परिषद कोलारस, बदरवास, करैरा, पिछोर, खनियांधाना एवं बैराड़ के अध्यक्ष के लिए व्यय की सीमा 3 लाख रूपए रहेगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में नगरीय निकायों के निर्वाचन में पहली बार ई.व्ही.एम. मशीनों का उपयोग किया जाएगा तथा आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार कराई गई है। मतदाता पर्ची का वितरण प्राधिकृत कर्मचारी के माध्यम से कराया जा रहा है। जो मतदाता को मतदान हेतु साक्ष्य के रूप में मान्य होगी।
नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2014 हेतु कन्ट्रोल रूम (शिकायत शाखा) आदिम जाति कल्याण विभाग कलेक्ट्रेट परिसर शिवपुरी में स्थापित किया गया है। साथ ही कन्ट्रोल रूम (शिकायत शाखा) का नोडल अधिकारी श्री आई.यू.खांन को नियुक्त किया गया है। कन्ट्रोल रूम का फोन नंबर 07492-232860 है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 629 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 802 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 758 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 797 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 785 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 876 views
भगवान के साथ रोटी