दिल्ली तक बुलवाओगे

क्या भारत माँ की छाती पर चीनी झंडा लहराओगे.
वो घर मे घुसकर बैठे हैं क्या दिल्ली तक बुलवाओगे.

कद भी जिनका छोटा है अपने जवान की छाती से.
बैठे हैं यहाँ तंबू गाड़े वो बिन बुलाये बाराती से.
उनके शिकारी कुत्ते भी अपनी सीमा पर भोंक रहे.
भारत भूमि को भारत का वो अब कहने से रोक रहे.
हिन्दी चीनी भाई-भाई वो कहकर बस छलते रहे.
मगर तरक्की से अपनी वो मन ही मन जलते रहे.
वो उनका घटिया माल हमारे बाज़ारो मे खपा दिया.
हुई थी संधि मगर क्यों बार बार यूँ दगा दिया.
उन छलियो की नीति से कब तक धोखा खाओगे.
वो घर मे घुसकर बैठे हैं क्या दिल्ली तक बुलवाओगे.

नापाक पाक की हरकत पे जो आग उगला करते थे.
जिनकी ज़ुबाँ से शब्दो के वो शोले निकला करते थे.
डर से शक्तिशाली के वो सारे धाकड़ बैठ गये.
आग उगलने वाले मुँह मे दही जमाकर बैठ गये.
कोयला दलाली से उपजा जब रगो मे पानी बहता है.
तब देसी घी की ताक़त को चाऊमिन चुनौती देता है.
उठो यदि तुम मे भारत की सच्ची आत्मा बसती है.
हां अस्मिता है अपनी भूमि नहीं वो इतनी सस्ती है.
अहिंसक और नपुंसक में अंतर कब समझोगे समझाओगे.
वो घर मे घुसकर बैठे हैं क्या दिल्ली तक बुलवाओगे.

Author: Atul Jain Surana (अतुल जैन सुराना)

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 681 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 879 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 818 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 874 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 845 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 932 views
भगवान के साथ रोटी