विवाह – vivah

विवाह
एक उत्सव जो लाता है जीवन मे उत्साह

कुछ दिनों पहले शुरू हो जाती है तैयारियाँ
धर्मशाला , टेन्ट-हाउस , कैटरींग जैसी जिम्मेदारीयाँ
नये-नये कपड़े , नये-नये आभूषण
घर-धर्मशाला मे lighting और Decoration
जोरदार तरीके से किया जाता है बारातियों का स्वागत
सभी होते हैं एक दुसरे से अवगत

जब घोड़े पर होता है , दूल्हा और निकलती है बारात
झुमते , नाचते , गाते हैं सब उसके साथ

संगीत, रोशनी और सौंदर्य के रंगों से सजा होता है Reception
अलग ही होता है , दुल्हा -दुल्हन का आकर्षण

बूफे मे एक से एक स्वादिष्ट पकवान
मिठाईयों के स्टाल पर होता है सबका ध्यान

विवाह
एक संस्कार जिसमे किया जाता है कईं परंपराओं का निर्वाह

सबसे पहले होती है गणेश-पूजा
फिर चूल्हा कोठी का मुहुर्त दूजा

भात-पूजा , हवन और हल्दी स्नान
जो बढाता है दूल्हा-दुल्हन की शान

जब किया जाता है , लाडू से लाड़
तो कर ना पड़ता है , मिठाई का जुगाड़

आम के पत्तों , डंडों और मटकों से सजाया जाता है मंडप
जिसमे संपन्न किये जाते हैं सारे मंत्रौच्चार और जप

मामेरा और कुटुंब पैरावनी
दूल्हे को शर्ट-पेन्ट , दुल्हन को सुंदर ओढनी

सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं , गोधुली-वेला के लग्न
दोनों परिवार होते हैं , विवाह की खुशी मे मग्न

वर-वधू निभाते हैं पहली बार एक-दूसरे का साथ
थामे रहते हैं बहुत देर तक एक -दूजे का हाथ

जिस पर जल को अर्पित कर किया जाता है कन्यादान
हर बेटी के पिता का जो होता है फर्ज महान

फिर खेला जाता है , सिंगाड़ा नामक पासों का खेल
कभी कोई पास , तो कभी कोई फेल

रात मे सात वचनों के साथ लिये जाते हैं सात फेरे
वर-वधू के साथ होते हैं , दो परिवारों के संबंध गहरे

और अंत मे जब होती है दुल्हन की विदाई
माता-पिता , बहन हो या भाई
आँखों मे दिखती है , प्रेम की गहराई

विवाह
बनाये रखता है जीवन मे चेतना का प्रवाह

बड़े-बूढे देते हैं आशीर्वाद
पति-पत्नी हमेशा निभाते हैं एक दूसरे का साथ

पुलकित मन, आनंदित यौवन
जब शुरू होता है दांपत्य जीवन

पति और पत्नी का प्यार
समर्पण है जिसका आधार

विवाह
एक शब्द जिसकी गहराई है अथाह

Author : – Chaitanya Sharma ( चैतन्य शर्मा )

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 681 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 879 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 818 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 874 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 845 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 932 views
भगवान के साथ रोटी