मुझे जानते हैं

आमने _सामने वाले तो मुझे जानते हैं …
हाँ मुझे जानने वाले तो मुझे जानते हैं …

जा हाथ थम ले जाकर किसी पराये का ..
तुझे पहचाने वाले तो मुझे जानते हैं ..

कोई दीवाना मोहब्बत में मर भी सकता है ..
ये बात मानने वाले तो मुझे जानते हैं ..

गिराने वाले तो वाकिफ नहीं हैं मुझसे अभी ..
पर मुझे थामने वाले तो मुझे जानते हैं …

कोई कुछ भी कहे जन्नत तो मुझे देनी है ..
ये मेरे मानने वाले तो मुझे जानते हैं ….

जो जानते ही नहीं कुछ वो मुझे क्या जाने ..
और सब जानने वाले तो मुझे जानते हैं ..

ये खाक छानने वालो से पूछ लो ”सतलज’ ..
ये खाक छानने वाले तो मुझे जानते हैं …

Author: Satlaj Rahat

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 588 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 742 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 700 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 733 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 737 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 839 views
भगवान के साथ रोटी