एक हरी खाकी वर्दी की चीख

मैं नहीं जानता ;क्या कहते है मेरे देश के लोग ,
क्यूंकि मेरे लिए कोई नहीं जाता इंडिया गेट , कैंडल लिए
क्या लिखते हैं अखबार , क्या चीखते है टीवी के लोग;
क्यूंकि मानसिक रूप से विकसित लोग बहस नहीं करते ,मेरे लिए ,

वर्दियों से राशन तक , गोलियों से गाड़ियों तक , सबकी बोली लगी है….
पर
मेरी मां की खांसी ,
इंतज़ार करते पिता के टूटे चश्मे ,
हर साइकिल की घंटी पर दरवाजे की तरफ ताकती;
बचपन के ही कपड़ों में बढ़ी होती मेरी बहना,
बारूदी सुरंगों के हर खबर पर , मेरी सलामती की दुआ लिए
गाँव के मंदिर की तरफ भागती मेरी पत्नी , ,
बोलो , क्या मोल लगाओगे ?????

मेरे; तुम सबकी हिफाज़त के लिए बलिदान होने के जज्बात का ,
नक्सल-आतंकवादी-दुश्मनों की ओर सीना तान खड़े रहने के हौसलों का ,
बर्फीले पहाड़ , जलते रेगिस्तान और दलदले जंगल में ढलती जवानी का ,
बतायो , इनकी कितनी दलाली पायोगे ????

मेरे शरीर से जश्न मनाते हैं दुश्मन के लोग ,
यह राजनैतिक नपुसंकता कब तक निभाओगे ???
अब तो मेरे बलिदान हुए जिस्म में जिन्दा बम लगा देतें हैं
आपकी सियासी और सामाजिक चालों के प्यादे ……..

देश के वोटों के बाज़ार में बिकते जमीरों के बीच ;
मेरी देशभक्ति की MRP ( कीमत ) क्या बतायोगे ?

Author: Poonam Shukla (पूनम शुक्ला)

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 982 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1149 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1074 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1161 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1115 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1186 views
भगवान के साथ रोटी