अनिल कपूर के नाम का यूज नहीं करना चाहती सोनम

मुंबई : यदि मैं पापा के साथ काम करूंगी तो मर जाऊंगी। मैं उनके साथ काम नहीं कर सकती। यह कहना बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का।

दरसअल, काफी समय पहले चर्चा थी अनिल कपूर एक्टिंग के बाद डायरेक्शन में हाथ आजमाने जा रहे है। अभिनेता ने कहा भी था कि बतौर डायरेक्टर वह अपनी डेब्यू फिल्म में सोनम के साथ काम करना चाहते है लेकिन वह सहमत नहीं है।

हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान सोनम से अपने पिता के निर्देशन में साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, मुझे अपने पिता की बेटी होने पर गर्व है। मुझे इस बात का एहसास है कि इंडस्ट्री में उनकी वजह बहुत सारी चीजें हमारे लिए आसान हो गई। लेकिन इस समय मैं उनकी स्टारडम को अपने लिए यूज नहीं करना चाहती।

सोनम ने हसंते हुए कहा, यदि मैं उनके साथ एक्टिंग करूंगी तो मर जाऊंगी। मैं नहीं कर सकती। हां लेकिन जब भी हम साथ काम करेंगे वह बिल्कुल अद्भूत होगा।

साथ ही कहा, मैं अपने पिता के नाम को स्टेपिंग स्टोन की तरह काम मे नहीं लेना चाहती क्योंकि इस पॉजीशन के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। मैंने हमेशा अपनी पहचान को बनाने की कोशिश की है। मैं नहीं चाहती है कि मेरी किसी गलती की वजह से उनकी प्रतिष्ठा पर आंच आए। जब मुझे एहसास है मैं उनके साथ अपने नाम को जोड़ने में समर्थ हूं। मैं ऎसा करूंगी।

एक्ट्रेस ने कहा, मैं खुश हूं मेरी बहन मेरी फिल्मों प्रोड्यूस कर रही है। मेरे पापा जानते है मैं एक अच्छी एक्टर हूं। रीयली कैपेबल, अमेजिंग आदि। पर मैं अपने पिता को मेरी फिल्म के शूटिंग सेट पर आने की अनुमति नहीं देती क्योंकि मैं नहीं चाहती की वह निराश हो।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सोनम कपूर की फिल्म “बेवकूफियां” रिलीज हुई है। इसमें सोनम के साथ विकी डोनर एक्टर आयुष्मान खुराना ने काम किया है। फिल्म में सोनम अपने बिकनी सीन को लेकर सुर्खियों में रही थी।

Source – Agency
  • Related Posts

    मालवा उत्सव 25 मई से लालबाग पर

    @ इंदौर गौरव दिवस के तहत होगे आयोजन@ जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा यह उत्सव@ देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार@ अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार  भी होंगे…

    बंधन में बंधना चाहते हैं रणबीर और कटरीना

    बॉलिवुड के हॉट कपल रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को देखकर तो लगता है कि ये दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। खबर है कि हाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 975 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1143 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1071 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1155 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1107 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1183 views
    भगवान के साथ रोटी