आमिर ने 10 करोड़ में खरीदी बमप्रूफ कार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जान को शायद कोई खतरा है। उन्होंने हाल ही में एक बमप्रूफ कार खरीदी है, जो ‘स्पेशल सुरक्षा’ के लिए मर्सिडीज बेंज की महंगी कार में से एक है। इस कार पर गोली-बारी के साथ बम के धमाके का भी कोई असर नहीं होता। सूत्रों की मानें तो, बॉलीवुड में अब आमिर खान सबसे महंगी कार के मालिक बन चुके हैं। ये कार उन्होंने हाल ही में खरीदी है साथ ही वो इन दिनों इस कार में यात्रा कर रहे हैं, जिसका मॉडल मर्सिडीज बेंज S600 है। इस कार की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
अन्य सूत्रों की मानें तो, अब आमिर देश के ऐसे तीसरे शख्स हैं जिनके पास इस मॉडल की कार है। पहली कार देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास, दूसरी बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के पास और अब तीसरी आमिर के पास है। सुरक्षा को देखते हुए ये कार आमिर ने बहुत महंगी खरीदी।
सूत्रों ने बताया, “आमिर ने ‘सत्मवेम जयते’ के पहले सीजन में खुले तौर पर भ्रूण हत्या, चिकित्सा कदाचार और ऑनर किलिंग की बात कही थी, तब उन्हें कुछ धमकियां मिली थीं। कई लोगों के पास बुलेटफ्रुफ कार हैं, लेकिन बमप्रूफ मॉडल स्पेशल तौर पर बहुत खास (VVIPs) लोगों के लिए बनाया गया है।”
आमिर को पहली बार इस कार में उस वक्त देखा गया जब वो मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में पार्टी करने पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि आमिर ने पहले धमकी मिलने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की थी और पुलिस ने उन्हें प्रोटक्शन भी दिया था, लेकिन अपने परिवार और करीबी दोस्तों के दवाब के चलते उन्होंने इस कार को खरीद लिया।
आमिर के करीबी सूत्रों की मानें, “2 मार्च से ‘सत्यमेव जयते 2’ शुरू होने वाला है। ये एपिसोड शासन, भ्रष्टाचार और इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव जैसे मुद्दों पर प्राकश डाल सकता है। ऐसे में उन्हें काई भी चांस नहीं लेने की सलाह दी गई है।”
  • Related Posts

    मालवा उत्सव 25 मई से लालबाग पर

    @ इंदौर गौरव दिवस के तहत होगे आयोजन@ जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा यह उत्सव@ देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार@ अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार  भी होंगे…

    बंधन में बंधना चाहते हैं रणबीर और कटरीना

    बॉलिवुड के हॉट कपल रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को देखकर तो लगता है कि ये दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। खबर है कि हाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 914 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1088 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1020 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1105 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1058 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1130 views
    भगवान के साथ रोटी