एशियाई विकास बैंक के साथ 60 मिलियन डॉलर ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर

भारत सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर के दो महत्‍वूर्ण शहरों में जलआपूर्ति, शहरी परिवहन आधारभूत ढांचे और शहरी सेवाओं में सुधार के लिए आज एश्यिाई विकास बैंक के साथ 60 मिलियन डॉलर के ऋण सबंधी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। यह ऋण एडीबी के सामान्‍य पूंजी संसाधनों से दिया जाएगा और इसे चुकाने की अवधि कुल मिलाकर 25 वर्ष है जिसमें पांच वर्ष की रियायत अवधि भी शामिल है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के शहरी क्षेत्र विकास निवेश कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाल तीसरे अंशभागी ऋण से परियोजना-1 एवं परियोजना-2 के तहत शुरू किए गए शहरी आधारभूत ढांचे के विकास कार्यक्रमों के उन्‍नयीकरण में मदद मिलेगी

वित्‍त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्‍त सचिव श्री तरुण बजाज ने भारत सरकार की ओर से तथा भारत में एडीबी के रेजीडेंट मिशन के प्रभारी अधिकारी श्री राजीव सिंह ने इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार की ओर से मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, (जे एंड के ईआरए) श्री ताशिन मुस्‍तफा तथा सुश्री शगुफ्ता काजी, निदेशक वित्‍त एवं जम्‍मू कश्‍मीर आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी ने परियोजना समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

इस मौके पर श्री बजाज ने कहा कि इस परियोजना में सुधार के बाद से राज्‍य में औसत जल आपूर्ति प्रति दिन प्रति व्‍यक्ति 90 लीटर से बढ़कर 135 लीटर प्रति दिन प्रति व्‍यक्ति हो जाएगी और परियोजना क्षेत्रों में जल भराव की समस्‍या से भी छुटकारा मिलेगा।

एडीबी के भारत रेजीडेंट मिशन के प्रभारी अधिकारी श्री राजीव सिंह ने कहा कि राज्‍य सरकार के संबद्ध विभागों तथा शहरी स्‍थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे। ताकि उन्‍हें बेहतर शहरी सुविधाएं दी जा सकें और उनके काम काज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाई जा सके।

  • Related Posts

    क्या कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर लाइसेंस मांगने का तरीका उचित हैं….?

    दमोह । जी हाँ लाइसेंस मांगने का तरीका कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर ऐसे मांगा जाता है लाइसेंस यह तरीका का दमोह यातायात थाना में पदस्थ एस. आई.…

    हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लि – योग गुरु रामदेव

    “विश्व व्यापी महामारी में आशा की जगी किरण” पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, सात दिन बाद सभी पतंजलि स्टोर पर होगी उपलब्ध। नई दिल्ली । विश्व व्यापी कोरोना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 840 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1036 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 970 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1034 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 987 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1074 views
    भगवान के साथ रोटी