खाद्य सामग्री का वितरण प्रत्येक माह की 7 एवं 8 तारीख को

शिवपुरी (IDS-PRO) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में गत चार माहों से सार्वजनिक वितरण के तहत प्रत्येक माह की 7 एवं 8 तारीख को प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान से उपभोक्ताओं को नियमित खाद्यान्न प्रदाय किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे द्वारा खाद्यान्न का वितरण निर्धारित मात्रा में किए जाने हेतु प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है, जो अपनी निगरानी में खाद्यान्न का वितरण कराएंगे। पात्र उपभोक्ता निर्धारित मात्रा में उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए जिले की सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्रान्तर्गत आने वाली उचित मूल्य की दुकानों पर प्रत्येक माह की 5 तारीख को खाद्यान्न पहुंचा है या नहीं इसकी सूचना दें।

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह जनवरी 2015 में ए.ए.वाय.कार्डधारी प्रति परिवार को 30 किलोग्राम गेहूं, 05 किलोग्राम चावल, 01 किलोग्राम शक्कर एवं 01 किलोग्राम नमक तथा प्राथमिक परिवारों को प्रति सदस्य 4 किलोग्राम गेहूं, 01 किलोग्राम चावल, 01 किलोग्राम शक्कर एवं 01 किलोग्राम नमक का वितरण कराया जाएगा। साथ ही समस्त उचित मूल्य दुकान विके्रता पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने तक उचित मूल्य दुकान को खुला रखकर वितरण सुनिश्चित कराये।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 877 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1066 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1074 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1029 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1100 views
भगवान के साथ रोटी