प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री बी.के.शर्मा द्वारा आज जनपद पंचायत कोलारस क्षेत्रान्तर्गत स्थापित मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक-33 प्रा.शा.भवन कुलवारा, मतदान केन्द्र क्रमांक-26, 27 एवं 28 डेहरवारा, मतदान केन्द्र क्रमांक 35 रामनगर, मतदान केन्द्र क्रमांक 20, 21 राजगढ़, मतदान केन्द्र क्रमांक 22 पाली, मतदान केन्द्र क्रमांक 23, 24 तेंदुआ का अवलोकन किया गया।

नाम निर्देशन पत्र केन्द्र डेहरवारा का भी अवलोकन किया गया तथा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने आए अभ्यर्थियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही जनपद पंचायत कोलारस क्षेत्रान्तर्गत पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफिसर कोलारस नवनीत शर्मा से मतदान केन्द्र व्यवस्थाओं, मतदान सामग्री वितरण एवं मतदान सामग्री वापिसी तथा मतदान दलों के ठहरने एवं उनकी रवानगी आदि की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई एवं निर्वाचन तैयारियों की जानकारी भी ली गई।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1118 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी