मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं ईव्हीएम का वितरण

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिले की तीन जनपद पंचायतों में 22 फरवरी को सम्पन्न होने वाले मतदान के लिए 579 मतदान केन्द्रों के लिए संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालयों से मतपेटी एवं आवश्यक मतदान सामग्री मतदान दलों को प्रदाय की गई। जबकि मतपत्र एवं ईव्हीएम का वितरण 21 फरवरी को किया जाकर मतदान दलों को निर्धारित वाहनों से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री डी.के.जैन ने बताया कि जिला मुख्यलाय पर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी से जनपद पंचायत शिवपुरी के 189 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदाय की गई। इसी प्रकार पोहरी जनपद पंचायत के 200 मतदान केन्द्रों के लिए स्थानीय महाविद्यालय पोहरी से और जनपद पंचायत करैरा के 200 मतदान केन्द्रों को उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय करैरा से मतदान साम्रगी प्रदाय की गई। मतपत्र एवं ईव्हीएम का वितरण 21 फरवरी को किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत तृतीय चरण में जिले के शिवपुरी, करैरा और पोहरी जनपद पंचायतों में 22 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतपत्र से और जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन हेतु ई.व्ही.एम. से मतदाता अपना मताधिकार का उपयोग करेंगे।

3 लाख 30 हजार से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
तृतीय चरण में 226 पंचायतों के 579 मतदान केन्द्रों पर कुल 3 लाख 30 हजार 646 मतदाता, जिसमें 1 लाख 78 हजार 473 पुरूष तथा 1 लाख 52 हजार 173 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत करैरा में कुल 1 लाख 9 हजार 483 मतदाता, जिसमें 58 हजार 931 पुरूष तथा 50 हजार 552 महिला मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत शिवपुरी में 1 लाख 2 हजार 143 मतदाता, जिसमें पुरूष मतदाता 55 हजार 19 तथा 47 हजार 124 महिला मतदाता शामिल है तथा जनपद पंचायत पोहरी में कुल 1 लाख 19 हजार 23 मतदाता, जिसमें 64 हजार 523 पुरूष तथा 54 हजार 497 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 714 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 921 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 848 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 920 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 874 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 965 views
भगवान के साथ रोटी