स्वच्छ भारत अभियान के तहत की बैंक परिसरों में साफ-सफाई

शिवपुरी (IDS-PRO) स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे की अगुवाई में शिवपुरी नगर में प्रति शुक्रवार को आयोजित होने वाले साफ-सफाई कार्य के अंतर्गत आज बैक परिसरों में साफ-सफाई का कार्य किया गया।

साफ-सफाई के कार्य में नगर पालिका शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री जेड. यू. शेख, स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया के आंचलित प्रबंधक श्री दिनेश अर्गल, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया शाखा गुरूद्वारा के शाखा प्रबंधक श्री महेश गर्ग सहित नगर पालिका के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और बैंकर्स ने भाग लिया।

जिला कलेक्टर श्री दुबे ने सभी बैकर्स से अपील कि वह अपने बैंक परिसरों में डस्टविन की व्यवस्था करें। जिससे बैंक में आने वाले ग्राहक अनुपयोगी कागज एवं अन्य सामग्री को डस्टविन में डाले। इस दौरान चर्चा कि गई कि ग्राहकों को समझाईस दी जाए कि बैंक परिसर में वह साफ-सफाई रखें, गंदगी न फैलाएं। गंदगी फैलाने वाले ग्राहकों को अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाए।

श्री दुबे ने इस मौके पर एकत्रित जनसमूह को अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और अनुपयोगी सामग्री तथा कुड़े-कचरा आदि को डस्टविन में डाले और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 714 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 921 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 848 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 920 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 875 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 965 views
भगवान के साथ रोटी