कन्याओं की शादी के लिए 25 हजार रूपए देने की घोषणा

शिवपुरी (IDS-PRO) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की सर्वे की सूची ग्राम पंचायत भवन के सूचना पटल पर सार्वजनिक की जाएगी। सर्वें में किसी प्रकार की शिकायत होने पर पुनः सर्वे की कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने उक्त उद्गार आज शिवपुरी जिले के ग्राम गुरावल में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के अवलोकन एवं किसानों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, राजस्व एवं पुर्नवास मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुरैना संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अनूप मिश्रा, पोहरी क्षेत्र के विधायक श्री प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, ग्वालियर संभागायुक्त श्री के.के.खरे, आई.जी. श्री आदर्श कटियार, जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी, पूर्व विधायक श्री माखनलाल राठौर, श्री रमेश खटीक, श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य आदि उपस्थित थे।

सर्वे कार्य के दौरान गांव के किसान भी रह सकेंगे साथ
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों की क्षति के सर्वे का कार्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास के कर्मचारी संयुक्त रूप से करेंगे। इस कार्य में गांव के लोगों का भी सहयोग लिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि सर्वे का कार्य पूरी निष्पक्षता एवं पारर्दिशता के साथ कराएं। किसी भी कीमत में पीडि़त किसान का नाम सर्वें सूची में न छूटे, उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जिनका 50 प्रतिशत से अधिक गेंहू, सरसों आदि फसलों का नुकसान हुआ है, उन्हें 15 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर के मान से राहत राशि प्रदाय की जाएगी। अगली फसल आने तक पीडि़त किसानों को एक रूपए प्रति किलों गेहूं एवं चावल दिया जाएगा। 50 प्रतिशत कर्ज की बसूली स्थगित कर, मीडियम टर्म लाॅन को सोर्ट लाॅन में किया जाएगा।

ओलावृष्टि से जनहानि होने पर पीडि़त परिवार को डेढ़ लाख रूपए की राहत राशि और पशु हानि होने पर 16 हजार 500 रूपए की राशि प्रदाय की जाएगी।

ओलापीडि़त किसानों की कन्याओं की शादी के लिए 25 हजार रूपए देने की घोषणा
ऐसे पीडि़त किसान जिनकी कन्याओं की शादी है उन्हें 25 हजार रूपए की अतिरिक्त राशि प्रदाय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग के उपरांत फसल बीमा के प्रकरण तैयार किए जाएगे। जिससे किसानों को फसल बीमा का पूरा लाभ मिल सके। इसके लिए केन्द्र सरकार से भी मदद का आग्रह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चैहान पहुंचे किसानों के खेत पर
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ग्राम गुरावल में किसान देवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर, ताराचंद और किशनलाल के खेतों पर पहुंचकर ओलावृष्टि से बरर्वाद हुई गेंहू की फसल का अवलोकन करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में शासन एवं प्रशासन किसानों के साथ है, वे हिम्मत एवं धैर्य रखें। शासन द्वारा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 658 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 847 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 793 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 842 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 815 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 907 views
भगवान के साथ रोटी