पशु मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक है – कलेक्टर

शिवपुरी (IDS-PRO) पशु मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक है। पशु मेलों के माध्यम से किसानों एवं पशुपालकों को अपनी इच्छा एवं आवश्यकता के अनुसार पशु खरीदने का मौका मिलता है। उक्त आशय के विचार जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे आज पशु पालन विभाग द्वारा कालीमाता मंदिर के पास झांसी रोड़ शिवपुरी के मैदान में आयोजित दो दिवसीय मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस मौके पर श्री दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यापर्ण एवं गौमाता की पूजा कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने पशु मेला एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का भी अवलोकन किया।

जिला कलेक्टर श्री दुबे ने पशु मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पशु मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक है, इस प्रकार के मेलो से पशुपालकों एवं किसानों को अपनी इच्छा अनुसार अच्छी एवं उन्नत नस्लों के पशु खरीदने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने पशु मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि जिले में पहली बार आयोजित किए गए पशु मेले में प्रदेश के ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के पशुपालक भी इस मेले में पशु क्रय एवं विक्रय करने हेतु आए है। उन्होंने कहा कि मेले में आए पशुपालकों की मांग के अनुसार इस मेले की अवधि दो दिवस और बढ़ाई जाए। जिससे किसान एवं पशुपालक पशुओं का क्रय-विक्रय कर सकें।

श्री दुबे ने पशु पालकों से आग्रह किया कि वे उन्नत नस्ल के पशु पालकर जिले में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अपना योगदान दें। जिससे जिले का पशुपालक दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में संभाग में अपनी अलग पहचान बना सके। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को पशु मेले में संबंधित विभागों द्वारा पूरा मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया जाएगा। जिससे पशु पालक एवं किसान उन्नत तकनीकी का उपयोग कर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में अधिक उत्पादन ले सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एस.के.एस.कुशवाह ने कहा कि किसान भाई पशुपालन के साथ-साथ कृषि उत्पादन पर भी ध्यान दें। अधिक दूध उत्पादन के लिए पशुओं को अच्छे पशु आहार के साथ-साथ हरें चारे के भी समूचित व्यवस्था करें। उन्होंने कृषि विभागीय की योजनाओं पर किसानों को मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश शर्मा ने कहा कि पशु मेले में नगर पालिका द्वारा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के शुरू में उपसंचालक पशुपालन डाॅ.एम.सी.तमौरी ने दो दिवसीय पशु मेले के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहली बार जिले में जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे के मार्गदर्शन में पशु मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में अन्य प्रदेशों के भी पशु पालक अपने पशुओं को लेकर आए है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिमाह पशु हाट बाजार का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे पशुपालकों को अच्छे नस्ल के पशु प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि संभाग में सर्वाधिक पशु शिवपुरी जिले में है, लेकिन उनमें दुध देने वाले पशु कम है। कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्सक डाॅ.यादव ने और अंत में सभी का आभार डाॅ.एम.एस.गौतम ने किया।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 736 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 947 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 875 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 940 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 896 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 981 views
भगवान के साथ रोटी