जनपद सीईओ ने पांच समूहों को निरस्त किया

शिवपुरी : जनपद पंचायत पोहरी क्षेत्र के जनपद सीईओ श्री अशोक शर्मा द्वारा बीआरसीसी पोहरी की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सात विद्यालयों के पांच स्वसहायता समूहों को निरस्त कर दिया गया है।

जनपद सीईओ श्री शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीआरसीसी पोहरी द्वारा प्राथमिक विद्यालय रंधीर, श्रीपुरा, बटकाखेडी, परीच्छा किरार, परीच्छा अहीर एवं माध्यमिक विद्यालय परीच्छा, बेंहटा में निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का वितरण बंद पाया गया। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए एसडीएम पोहरी श्री जेएस बघेल के अनुमादन उपरांत सीईओ पोहरी द्वारा मध्यान्ह भोजन वितरण करने वाले समूहों को निरस्त कर दिया गया।

निरस्त किए गए समूहों में शिव स्व-सहायता समूह बटकाखेडी, उमाभवानी स्व-सहायता समूह श्रीपुरा, जय हनुमान स्व-सहायता समूह रंधीर, सरस्वती स्व-सहायता समूह परीच्छा अहीर, बजरंगदल स्व-सहायता समूह बेंहटा को जनपद सीईओ श्री अशोक शर्मा द्वारा निरस्त कर दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी निरीक्षण के दौरान मध्यान्न भोजन वितरण में गुणवत्ता एवं मीनू संबंधी कोई भी शिकायत पाये जाने पर समूहों के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 694 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 900 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 830 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 899 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 858 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 946 views
भगवान के साथ रोटी