पेंशन का भुगतान समय में किया जाए – संयुक्त संचालक

शिवपुरी : जिला कोषालय में शिवपुरी में आज संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन ग्वालियर श्री डी.के.गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा कोषालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री आर.एल.गोलिया, सहायक कोषालय अधिकारी श्री जी.के.शर्मा, कोष लेखा पेंशन ग्वालियर टीम के सदस्य सर्वश्री राघव छिरोलिया, प्रमोद श्रोत्री एवं इरशाद खान सहित कोषालय कार्यालयीन स्टाफ अरूणेशरमन शर्मा, कैलाश नारायण झा, जसराम कुशवाह, लोकेश दुबे, मनोज भार्गव, पी.के.चतुर्वेदी उपस्थित थे।

संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन ग्वालियर श्री डी.के.गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन का भुगतान समय पर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि पेंशनर समय पर उपस्थित न हो तो कोषालय द्वारा संबंधित पेंशनर को सूचना भी दी जाए। उन्होंने कहा कि ई-भुगतान जो कि वर्तमान में 99.98 प्रतिशत है, उसे शत्-प्रतिशत तक किया जाए तथा समस्त आहरण संवितरण से संबंधित जानकारी समय पर भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा स्टाम्प स्ट्रांग रूम, भुगतान शाखा, स्थापना शाखा, कम्प्यूटर शाखा एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। जिसमें कोषालय कार्य प्रणाली का कार्य व्यवस्थित पाया गया।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1117 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी