तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव कल से

स्टेट प्रेस क्लब के वैचारिक अनुष्ठान में देशभर के दिग्गज पत्रकार रखेंगे अपनी बात…

देशभर के ख्यातनाम पत्रकार करेंगे शिरकत।

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश तीन दिवसीय वैचारिक अनुष्ठान ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ का शुभारंभ गुरुवार 14 अप्रैल को होगा। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर के दिग्गज पत्रकार इंदौर पहुंच रहे हैं।

स्टेट क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं कार्यक्रम संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि शब्द की अस्मिता के अनुष्ठान के इस महोत्सव का यह 14 वां वर्ष है।यह आयोजन प्रसिद्ध पत्रकार स्व. राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणिकचंद वाजपेई और शरद जोशी की स्मृति में आयोजित किया गया है। इस तीन दिवसीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ 14 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे रवीन्द्र नाट्यगृह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करेंगे।

मीडिया अवार्ड से नवाजे जाएंगे मीडियाकर्मी।

इस अवसर पर इंदौर के मीडियाकर्मियों को उनके द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य के लिए मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कोरोना के संक्रमण काल से लेकर शहर के विकास तक के हर दौर में इंदौर के मीडिया कर्मियों द्वारा किया गया कार्य निश्चित तौर पर सराहनीय है। इस तरह के सराहनीय कार्य को मीडिया अवार्ड के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

‘मीडिया कल आज और कल’ पर होगा पहला सत्र।

उद्घाटन सत्र के बाद इस महोत्सव का पहला सत्र ‘मीडिया कल आज और कल’ विषय पर होगा। इस सत्र में वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र कातिल, हरीश पाठक, मनीष अवस्थी, राकेश पाठक, राजेश बादल और राजेंद्र वाघमारे अपनी बात रखेंगे।

‘हमारा समाज, हमारी फिल्में’ पर होगा दूसरा सत्र।

पहले दिन दूसरा सत्र दोपहर 4:00 बजे होगा। इस सत्र का विषय ‘हमारा समाज हमारी फिल्में’ है। इस सत्र में प्रसिद्ध अभिनेता विजयेंद्र घाटगे, मकरंद देशपांडे, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी नोएडा के निदेशक डॉ हरिवंश चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर और अजीत राय भाग लेंगे।

3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी।

पत्रकारिता महोत्सव के साथ ही प्रीतमलाल दुआ सभागृह की कला वीथिका में मध्य प्रदेश के तीज त्यौहार और परंपराओं पर केंद्रित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा इस विषय पर पूरे प्रदेश के छायाकारों की स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा के लिए 153 छायाकारों ने अपने चित्र भेजे हैं, उन चित्रों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छाया कारों के लिए ₹1 लाख के पुरस्कार रखे गए हैं।

गीतकार शैलेन्द्र के गीतों पर आधारित कार्यक्रम ‘इंद्रधनुष’ की प्रस्तुति।

पत्रकारिता महोत्सव के पहले दिन शाम साढ़े सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीतकार शैलेन्द्र जीवनयात्रा और गीतों का सफरनामा ‘इंद्रधनुष’ के माध्यम से पेश किया जाएगा। इसे वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल, हरिवंश चतुर्वेदी और आलोक वाजपेयी मिलकर प्रस्तुत करेंगे। संगीत संयोजन अन्नू शर्मा और हेमेंद्र महावर का होगा।

Related Posts

दो साल बाद अखाड़ों के साथ निकला झिलमिल झांकियों का कारवां

मुंबई के बाद प्रदेश में इंदौर ही ऐसा इकलौता शहर है, जहां गणेश उत्सव को आज भी पुरानी परंपरा और उत्सव के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है। शहर में…

इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह पर निकलने वाली झांकियों के क्रम निर्धारित

इंदौर । इंदौर की गौरवशाली परम्परा अनुसार दो वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष अनंत चतुर्दशी पर झांकियां निकाली जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा अनंत चतुर्दशी चल समारोह-2022 में निकलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 975 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1142 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1071 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1155 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1107 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1183 views
भगवान के साथ रोटी