इंदौर नगर निगम के मतदान 31 जनवरी को

इंदौर (पारस जैन) इंदौर नगर निगम चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इंदौर नगर निगम निर्वाचन के लिये 31 जनवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इंदौर नगर के 16 लाख 66 हजार 362 मतदाताओं के लिये 2 हजार 91 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान दल पहुंच चुके हैं। इंदौर में 85 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाये गये हैं।

बताया गया कि निर्वाचन के लिये 2091 मतदान दल गठित किये गये हैं। इन मतदान दलों में आठ हजार से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। इन मतदान दलों को आज 30 जनवरी को सुबह 8 बजे से नेहरू स्टेडियम से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिये करीब चार सौ वाहनों की सेवाएं ली गयीं। सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये हैं। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी तथा डीआईजी श्री राकेश गुप्ता ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक द्वय श्री जी.पी.तिवारी तथा श्री रविन्द्र कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को इंदौर नगर निगम में 16 लाख 66 हजार 362 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 8 लाख 72 हजार 851 पुरूष मतदाता, 7 लाख 93 हजार 448 महिला मतदाता तथा 63 अन्य मतदाता हैं। इनके लिये 2091 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करें। नगर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिये पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिये 5 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। निर्वाचन के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। इंदौर शहर में क्रिटिकल तथा वल्वेरेनेवल मतदान केन्द्रों पर भी विशेष नजर रखी जायेगी।इन केन्द्रों पर वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी।

निर्देश दिये गये हैं कि पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी सतत भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखें। मतदान वाले दिन सुबह 6 बजे मॉक पोल अवश्य करवायें। बताया गया कि इन्दौर नगर निगम के लिये 31 जनवरी को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 812 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1013 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 937 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1002 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 962 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1051 views
भगवान के साथ रोटी