एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैकिंग मॉक ड्रिल 7 जुलाई को

इंदौर | एयर पोर्ट पर आगामी 7 जुलाई को एंटी-हाईजेकिंग मॉक ड्रिल होगी। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहेगा।

यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इंदौर विमान क्षेत्र समिति तथा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में दी गयी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार, प्रभारी एटीसी श्री एस.आर.मीणा सहित नगर एवं ग्राम निवेश आदि संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में एयरपोर्ट से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट पर आपातकाल के समय आपातकालीन निकास द्वार से मुख्य सड़क तक पहुंच मार्ग बनाया जाना है। इसके लिये कलेक्टर ने निर्देश दिये कि विधिवत प्रस्ताव तैयार किया जाये। एयरपोर्ट पर आवागमन के समय यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये ट्राफिक पुलिस भी तैनात किया जायेगा। एयरपोर्ट परिसर के आसपास के क्षेत्रों में शादियों एवं त्यौहारों के दौरान होने वाली हवाई आतिशबाजी के प्रभावी रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। बैठक में एयरपोर्ट की बाउण्ड्रीवॉल के आसपास निर्मित अवैध निर्माणों को हटाने के संबंध में भी चर्चा की गयी।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1118 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी