राजस्व और पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय जरूरी

इंदौर | कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज राजस्व अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिले में शांति और सुव्यवस्था बनाये रखने तथा अपराधियों पर लगाम लगाने के लिये यह आवश्यक है कि पुलिस अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों में अच्छा तालमेल हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि न्यायालयों के सम्मन समय सीमा में तामिल हो, जिससे अपराधियों को जल्दी से जल्दी सजा दिलायी जा सके।

श्री त्रिपाठी ने बैठक में यह भी कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्हें अब सीधे 6 माह या उससे अधिक समय के लिये जिलाबदर किया जायेगा। भारतीय दण्ड विधान की धारा 107, 116, और 122 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा जिन प्रकरणों में फरियादी के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान लेना है, उन प्रकरणों में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पासपोर्ट के लिये समय-सीमा में पुलिस अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों के चरित्र सत्यापन किये जायेंगे तथा जिले में विशेष मुहिम चलाकर शस्त्र लायसेंस का डेटाबेस तैयार किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जिले में वृद्धजन भरण-पोषण अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस मामले में पुत्रों द्वारा माता-पिता की उपेक्षा करने पर कठोर कानून कार्यवाही की जायेगी। वृद्धजन भरण-पोषण अधिनियम का क्रियान्वयन सामाजिक दृष्टि से एक पुनीत कार्य है। पुलिस और राजस्व अधिकारियों की हर चार माह में बैठक आयोजित की जायेगी, जिससे दोनों विभाग बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकें।

इस अवसर पर डीआईजी श्री राकेश गुप्ता ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मन की तामिली प्रभावी ढंग से समय-सीमा में की जाये। साक्षियों और आरोपियों को समय पर तामिली से ही फरियादी को न्याय मिल सकेगा। समय पर सम्मन तामिल न होने के लिये थाना प्रभारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 107 एवं 116 और 122 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक त्रय श्री ओ.पी.त्रिपाठी, श्री अनिल शर्मा, श्री आबिद खान, अपर कलेक्टर द्वय श्री दिलीप कुमार और श्री सुधीर कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी, श्री श्रीराम श्रीवास्तव, सुश्री शिमाला प्रसाद, एसडीएम सर्वश्री रजनीश कसेरा, श्रीमती सपना अनुराग जैन, श्री संतोष टैगोर, श्री डी.के.नागेन्द्र, श्री अनिल वनवारिया के अलावा सभी थानों के थाना प्रभारी भी बैठक में मौजूद थे।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1117 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी