राष्ट्रीय लोक अदालत 25 अप्रैल को

इंदौर | मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री पी. के. जायसवाल के निर्देशानुसार म. प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में न्यायालय परिसर में आगामी 25 अप्रैल 2015 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कार्यक्रम (मनरेगा), भूमि अधिग्रहण प्रकरण, श्रम एवं पारिवारिक मामलों का निराकरण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

इसी दिन स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें इंश्योरेंस कंपनी के प्रकरण, विविध याचिका, प्रथम अपील, द्वितीय अपील, क्रिमिनल रिवीजन एवं अन्य सभी प्रकार के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

रजिस्ट्रार श्री ए. जे. खान ने बताया कि पक्षकार एवं अधिवक्ता, यदि वे उक्त श्रेणी में आने वाले उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत अथवा स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कराना चाहते हैं तो प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, ओएसडी, डिप्टी रजिस्ट्रार म. प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर, अवर सचिव म. प्र. उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति खण्डपीठ इंदौर से संपर्क कर सकते हैं और अपने प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत में रखने हेतु आवेदन या सूचना दे सकते हैं।

श्री खान ने सभी संबंधित पक्षकारों एवं अधिवक्तागणों से अनुरोध किया है कि आपसी सुलह-समझौते द्वारा अपने प्रकरणों का निराकरण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराकर अपने समय व धन की बचत करें।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 735 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 946 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 875 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 939 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 896 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 981 views
भगवान के साथ रोटी