हर माह की पहली तारीख को "नो तम्बाकू डे"

इंदौर (पारस जैन) जिले में तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम का प्रभावी पालन कराया जा रहा है। इसके लिये विशेष अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत जिले में अब हर माह की पहली तारीख को नो तम्बाकू डे’ मनाया जाएगा। इस दिन सभी पान की दुकानों और अन्य दुकानदारों से आग्रह किया जाएगा कि वे इस दिन तम्बाकू तथा इससे बने उत्पादों का विक्रय नहीं करें। नागरिकों से भी अपील की गयी है कि वे इस दिन तम्बाकू तथा इससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करें। साथ ही जिले में इंदौर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों, पंच-सरपंचों, जिला तथा जनपद पंचायतों के सदस्यों के प्रथम सम्मेलन में तम्बाकू नियंत्रण के संबंध में प्रभावी प्रयास करने के बारे में शपथ दिलायी जाएगी।

यह निर्णय आज यहां कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिला तम्बाकू नियंत्रण समिति की बैठक में दी गयी। बैठक में एडीएम श्री सुधीर कुमार कोचर, तम्बाकू नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी श्री संदीप सोनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने तम्बाकू नियंत्रण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बताया कि तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत बड़ी संख्या में चालानी कार्रवाई की गयी है। चालानी कार्रवाई में इंदौर जिला प्रदेश में अव्वल है। बताया गया कि अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में रक्षक समिति का गठन किया जा रहा है। हर स्कूल कालेज में इस तरह की समिति बनायी जाएगी। स्कूलों और कॉलेजों में स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जनजागृति के लिये विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। इसके लिये कैलेण्डर बनाया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 736 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 947 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 875 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 939 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 896 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 981 views
भगवान के साथ रोटी