हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं

क्या आप बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाते हैं ? तो अब अपनी आदत बदल दीजिए, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा। प्रशासन 1 अप्रैल से जिले में यह व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए। पेट्रोल पंप संचालक या स्टाफ आदेश का पालन नहीं करेगा तो उन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सिक्यूरिटी डिपॉजिट राजसात करने से लेकर लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई हो सकती है। जिले में करीब 10 लाख दो पहिया वाहन हैं।

हेलमेट को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना प्रभारियों को भी वाहन चालकों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। विभाग के स्टाफ के लिए भी यह अनिवार्य है।

सोमवार को खाद्य आपूर्ति आयुक्त मनोहर अगनानी ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को आदेश भेजा था। इस तरह की व्यवस्था प्रदेश में सबसे पहले बुरहानपुर जिले में शुरू की गई थी। बाद में भोपाल में भी लागू हुई।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 735 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 946 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 875 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 939 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 896 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 981 views
भगवान के साथ रोटी