पति-पत्नी निकले भाई-बहन

ब्राजील ( इंटरनेट डेस्क ) ऐड्रियाना (39) और लियैनड्रो (37) सालों पहले जब ब्राजील में मिले, तो वे एक ही नजर में एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। बाद उन्होंने शादी की और अपना जीवन काटने लगे। इनकी शादी को 7 साल हो चुकें हैं। उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसके साथ वो अपना जीवन सुख से बिता रहे थे।
डेली मेल के मुताबिक उन्हें गम बस एक ही बात का था। दोनों को ही अपनी मां के बारे में कुछ अता-पता नहीं था। दोनों मां के बगैर ही बड़े हुए थे और हमेशा से अपनी मां की तलाश कर उससे मिलना चाहते थे। दोनों को बस इतना पता था कि उनकी मां का नाम मारिया है। शादी के सात साल बाद ऐड्रियाना ने एक रेडियो स्टेशन की मदद से अपनी मां की तलाश शुरू की। रेडियो स्टेशन वालों ने ऐड्रियाना को ऑन ऐयर ही उसकी मां मारिया से मिलवा दिया। वो अपनी मां से मिलकर बहुत खुश हुई। 
मारिया ने रेडियो पर ही एक और खुलासा किया कि ऐड्रियाना को उसके पिता के पास छोड़ने के बाद उसने ब्राजील में एक आदमी से शादी कर ली थी। मारिया ने बताया कि उसके दूसरे ‌पति से उसको एक बेटा लियैनड्रो भी था। कुछ वक्त बाद चूंकि वो अपने दूसरे पति से भी जुदा हो गई, इसलिए आठ साल के नन्हे लीयैनड्रो को भी उसे छोड़ना पड़ा।
लीयैनड्रो के पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसे हमेशा गलत बताया कि उसकी दूसरी पत्नी ही उसकी मां है। ऐड्रियाना समझ गई की वह व्यक्ति कोई और नहीं उसका पति लीयैनड्रो ही है । जिस मां को उसका पति तलाशता रहता है और जिस बेटे को उसकी मां अभी रेडियो स्टेशन पर ढूंढ रही है, वो दोनों एक ही है। ये जानते ही उसे जबरदस्त झटका लगा जैसे की उसके पैरों तले जमीन खिसक गई हो।
उसे इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ कि उसका पति उसका सौतेला भाई है। दोनों एक ही मां के दो संतान हैं। अब इतना बड़ा खुलासा हो जाने के बाद लियैनड्रा अपने भावों को लेकर आश्वस्त हैं। वो कहती है कि लियैनड्रो में उसने हमेशा अपना पति देखा है और वही देखती रहेगी। 
इतना सब पता चल जाने के बाद अब वो अपने सौतेले भाई को अपने भाई के नजरों से नहीं देख सकती थी। वहीं लियैनड्रो भी अपनी पत्नी को बहन नहीं मान रहें थे। लीयैनड्रो अब भी ऐड्रियाना को पत्नी की ही तरह प्यार करते हैं।
  • Related Posts

    भारत की ऐसी जगह जहाँ बीबी के गर्भवती होते ही पति कर लेता है दूसरी शादी

    भारत के राजस्थान (राजस्थान, भारत) में एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पत्नी के गर्भवती होते ही पति दूसरी शादी कर लेता है। इस शादी का कारण पत्नी को धोखा न…

    बारिश की पूर्व सूचना देता है कानपुर का यह मंदिर

    क्या आप कल्पना कर सकते हैं किसी ऐसे भवन की जिसकी छत चिलचिलाती धूप में टपकने लगे बारिश की शुरुआत होते ही जिसकी छत से पानी टपकना बंद हो जाए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 955 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1120 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1048 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1136 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1090 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1158 views
    भगवान के साथ रोटी