इंदौर एयरपोर्ट पर पुराने भवन में बनेगा स्टेट हेंगर

इंदौर (IDS-PRO) इंदौर एयरपोर्ट के पुराने भवन में स्टेट हेंगर बनाया जायेगा। इसके लिये पीडब्ल्यूडी से कार्ययोजना बनवायी जायेगी। स्टेट हेंगर के लिये अनुमति मिल गयी है। विमानतल के आसपास अवैध कॉलोनियां नहीं बनने दी जायेगी। विमानतल के आसपास अवैध रूप से किये गये निर्माण को हटाया जायेगा। सीआईएसएफ को क्वार्टर के लिये जमीन मुहैया करायी जायेगी।

यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में ली गयी बैठक में दी गयी। बैठक में विमानतल संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के बारे में चर्चा हुयी। बैठक में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के निदेशक श्री मनोज चंसोरिया, नगर निगम आयुक्त श्री राकेश सिंह, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि इंदौर एयरपोर्ट के पुराने भवन में स्टेट हेंगर बनाया जायेगा। बैठक में बताया गया कि विमानतल के आसपास बगैर अनुमति के निर्माण किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने उक्त निर्माण शीघ्र हटाने के निर्देश दिये। बैठक में तय किया गया कि सीआईएसएफ के आवास के लिये जमीन मुहैया करायी जायेगी। इसके लिये रेवती रेंज में पांच एकड़ जमीन मुहैया कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। साथ ही बीएसएफ को भी विभागीय कार्यों के लिये बुढ़ानिया में जमीन उपलब्ध करायी जायेगी।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1117 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी