फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से ठग रहे हैं पैसा।

ऑनलाईन शराब बिक्री/होम डिलीवरी के नाम पर सक्रिय हैं कई ठग गिरोह।

■ ठग गिरोह कई विज्ञापनों में अन्य लोगों के नम्बर डालकर, दुराशयपूर्वक कर रहे हैं दुष्प्रचार।

इंदौर : क्राईम ब्रांच इंदौर को लगातार इंदौर शहर में ऑनलाईन शराब उपलब्ध कराने के फर्जी पोस्ट/मैसेज की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। आसामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स जैसे व्हाट्सऐप/फेसबुक आदि पर शराब बिक्री का फर्जी विज्ञापन डाला जा रहा है जिसमें लेख किये जा रहे संपर्क सूत्र के माबाईल नम्बर भी किन्हीं अन्य व्यक्तियों के होते हैं लोगों को दुराशयपूर्वक बदनाम करने की नियत से ऐसे पोस्ट वायरल किये जाने संबंधी दुष्प्रचार किये जा रहे हैं, साथ आमजन को भ्रमित कर कई बदमाश इस प्रकार से ठगी की वारदातें भी कर रहे हैं।

इसी प्रकार आवेदक नीलेश द्वारा, क्राईम ब्रांच इंदौर में शिकायत दर्ज कराई गई किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके निजी मोबाईल नम्बर को फेसबुक/व्हाट्सऐ पके मैसेज तथा पोस्ट में ऑनलाईन शराब होम डिलीवरी के विज्ञापन में लिख दिया है जिससे उनके पास लगातार शराब क्रय करने वालों के फोन कॉल आ रहे हैं इस प्रकार जनता को गुमराह करने के साथ अज्ञात व्यक्ति ने आवेदक को बदनाम करने का कार्य किया है जिसकी शिकायत को तत्परतापर्वूक संज्ञान में लिया जाकर क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

इंदौर पुलिस आमजन से अपील करती है कि : –

■ ठगों द्वारा शराब उपलब्ध कराने के लिये, फेसबुक/व्हाट्सऐप पर फर्जी मैसेज वायरल किये जा रहे हैं, अतः उनके झांसे में ना आयें।

■ लॉकडाउन के दौरान शराब का विक्रय इंदौर शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित है अतःकिसी भी पोस्ट अथवा मैसेज पर भरोसा ना करें।

■ शराब की होम डिलीवरी के नाम पर ऑनलाईन रूपये ट्रांसफर ना करें अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

  • Related Posts

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 832 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1031 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 961 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1026 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 980 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1070 views
    भगवान के साथ रोटी