150 रुपए में साढ़े तीन किलो सब्जी – कलेक्टर

इंदौर। किराना की तर्ज पर जिला प्रशासन अब घर-घर सब्जी भी पहुंचाने जा रहा है। 150 रुपए में साढ़े तीन किलो सब्जी रहेगी। सब्जी सैनिटाइज्ड करने के बाद ही पैक की जाएंगीं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कल व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। अहमदाबाद की घटना से सबक लेते हुए तय हुआ कि सब्जी पैक होने से पहले उसे सैनिटाइज किया जाएगा। जितने भी लोग इस काम में लगेंगे सभी को कैप, ग्लव्ज और मास्क लगाना अनिवार्य है। आने पर उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा।

ये व्यवस्था प्रशासन करके देगा। सिंह ने सभी व्यापारियों को साफ कर दिया कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। वे माल पैक करके किराना दुकानवालों को देंगे। इसके लिए दुकानदार एक दिन पहले उन्हें पैकेट की संख्या बताएंगे। किरानेवाले दस रुपए डिलेवरी चार्ज लेंगे और व्यापारी को 140 रुपए ही मिलेंगे।

ये मिलेगी सब्जी

पैकेट में 200 ग्राम धनिया, 200 ग्राम मिर्ची, 100 ग्राम अदरक, दो नीबू, 1 किलो लौकी, 500 ग्राम भिंडी, 1 किलो टमाटर और एक अन्य कोई भी लोकल सब्जी, जिसमें पालक, बैंगन, गोभी, ककड़ी या गाजर होगी। गौरतलब है कि व्यापारियों के लिए ये घाटे का सौदा है। सिंह ने साफ कर दिया कि सारी सब्जी अच्छी होना चाहिए।

खराब को पहले ही छांटकर अलग कर दिया जाएगा। कुछ व्यापारियों के सवाल करने पर सिंह का कहना था कि एक माह मत कमाओ, ये सेवा ही कर लो। इस पर मंडी के अध्यक्ष सुंदरदास माखीजा ने सभी व्यापारियों की तरफ से अच्छी सब्जी देने का आश्वासन दिया।

छह सेक्टर बनाए, प्रत्येक की टीम होगी अलग

सब्जी के लिए छह सेक्टर बनाए गए हैं । प्रत्येक सेक्टर में ८० कर्मचारी होंगे। एक थोक व्यापारी के साथ १२ अन्य छोटे व्यापारी व दलालों को शामिल किया गया है। सारी व्यवस्था में जोनल अधिकारी व्यापारियों की मदद करेंगे। इधर, अवैध रूप से कोई दूसरी गाड़ी आती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। माल बुलाने व भेजने वालों पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज होगा।

  • Related Posts

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 832 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1031 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 961 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1026 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 980 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1070 views
    भगवान के साथ रोटी