रात्रिकालीन कर्फ्यु एवं रविवार को पूर्ण लॉकडाउन

मध्य क्षेत्र में लेफ्ट-राईट के सिद्धांत पर दुकान/संस्थान खोलने संबंधी आदेश हुआ शिथिल…

रात्रिकालीन कर्फ्यु एवं रविवार को पूर्ण लॉकडाउन संबंधी व्यवस्था रहेगी लागू…

इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वर्गीकृत तीन झोन में से झोन-1 अर्थात मध्यक्षेत्र में सभी बाजार लेफ्ट-राईट सिद्धांत पर खुलने संबंधी आदेश को शिथिल कर दिया है। यह आदेश आज से लागू हो गया है। रात्रिकालीन कर्फ्यु एवं रविवार को पूर्ण लॉकडाउन संबंधी व्यवस्था पूर्ववत लागू रहेगी।
यह आदेश गत 3 अगस्त को संपन्न हुई क्राईसेस मेनेजमेंट समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के परिपालन में जारी किया गया है। पूर्व में इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वर्गीकृत तीन झोन में से झोन-1 अर्थात मध्यक्षेत्र में सभी बाजार आज 5 अगस्त, 2020 से लेफ्ट-राईट सिद्धांत पर खुलने संबंधी आदेश द्वारा जारी किए गए थे। इसमें संशोधन करते हुए लेफ्ट-राईट सिद्धांत के आधार पर दुकाने/संस्थान खोलने संबंधी शर्त को शिथिल किया गया है। अर्थात आज से मध्यक्षेत्र की समस्त दुकाने/संस्थान पूर्ण रुप से प्रात: 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक खोली जा सकेगी। यह कि रात्रिकालीन कर्फ्यु पूर्ववत रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावशील रहेगा। प्रत्येक रविवार को कर्फ्यु/लॉकडाउन संबंधी व्यवस्था पूर्ववत प्रभावशील रहेगी।
आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा। शेष आदेश एवं उसमें समय-समय पर दी गई छूट/प्रतिबंध लागू रहेंगे।

  • Related Posts

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 892 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1073 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1011 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1092 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1039 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1115 views
    भगवान के साथ रोटी