शासन की योजनाओं की जानकारी हेतु तीन दिवसीय महोत्सव

शिवपुरी (IDS-PRO) शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की और कृषि से जुड़े उन्नत तकनीकी की जानकारी कृषकों एवं जनसामान्य को देने हेतु जिला प्रशासन एवं दैनिक नई दुनिया के समन्वय से तीन दिवसीय जिला विकास महोत्सव का शुभारंभ आज गांधी पार्क शिवपुरी में जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे के मुख्य आतिथ्य शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोहरी विधायक श्री प्रहलाद भारती ने की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेमनारायण नागर, दैनिक नई दुनिया के संपादक श्री शिवराम शर्मा, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री परमा रावत, नगर पालिका शिवपुरी के उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश शर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में हेप्पीडेज स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में तीन दिवसीय जिला विकास महोत्सव के कार्यक्रम को संबांधित करते हुए कहा कि शिवपुरी में इस प्रकार का महोत्सव पहली बार हो रहा है, इसके लिए नई दुनिया परिवार बधाई का पात्र है। इस समाचार पत्र का समाचार जगत में अपना विशेष महत्व है। इस महोत्सव के माध्यम से शासकीय योजनाओं को लोगों तक पहुचाने का जो बीड़ा उठाया है वह स्वागत योग्य है जो अन्य के लिए उदाहरण बनेगा। श्री दुबे ने तीन दिवसीय विकास महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देने हेतु कृषि विभाग को निर्देश दिए कि जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों के किसानों एवं ग्रामीणों के इस महोत्सव का अवलोकन कराया जाए। जिससे कृषि के क्षेत्र के साथ-साथ उनसे जुड़ी हुई कई जानकारियां से लाभान्वित हो सकेगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि दैनिक नईदुनिया द्वारा तीन दिवसीय जो आयोजन किया गया है वह अनूठी पहल है, यह आयोजन हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सेतू का कार्य करेगा। समाचार पत्र ने यह आयोजन कर अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वाहन किया है, जो साधूवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं आम जनता तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि के रूप में बोलते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्रेमनारायण ने कहा कि नई दुनिया समाचार पत्र की अपनी एक अलग पहचान एवं प्रतिष्ठा है। जिस उद्देश्य से आयोजन किया गया है उसकी प्रमाणितता बनाए रखे। हम सारा काम शासन पर न छोड़े बल्कि हम भी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन कर देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान दें।

अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख ने अपने उद्बोधन में कहा कि दैनिक नईदुनिया समाचार पत्र ही नही बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा आंदोलन है। इस आयोजन से लोग शासकीय योजनाओं के साथ-साथ व्यवसायिक लाभ भी उठाएंगे। पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि किसान भाई नई दुनिया द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन के माध्यम से उनसे जुड़ी हुई योजनाओं का लाभ लें। एडवोकेट सुश्री शैला अग्रवाल ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन सराहनीय पहल है। जनसामान्य को एक ही स्थान पर सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। एडवोकेट श्री विवेक तिवारी ने आयोजन को अनूठी पहल बनाते हुए कहा कि लोगों को समाज से जुड़े सभी विभागों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी। कार्यक्रम के शुरू में समाचार पत्र के महाप्रबंधक ने तीन दिवसीय महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि इसके पूर्व छतरपुर में इस प्रकार का आयोजन किया जा चुका है। आने वाले समय में मुरैना में भी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, नईदुनिया समाचार पत्र परिवार के सदस्यगण, वाहन प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन समाचार पत्र के श्री सौरभ शर्मा ने और अंत में सभी का आभार स्थानीय ब्यूरो दीपेन्द्र चैहान ने व्यक्त किया।

Related Posts

दो साल बाद अखाड़ों के साथ निकला झिलमिल झांकियों का कारवां

मुंबई के बाद प्रदेश में इंदौर ही ऐसा इकलौता शहर है, जहां गणेश उत्सव को आज भी पुरानी परंपरा और उत्सव के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है। शहर में…

मालवा उत्सव 25 मई से लालबाग पर

@ इंदौर गौरव दिवस के तहत होगे आयोजन@ जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा यह उत्सव@ देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार@ अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार  भी होंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 877 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1066 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1074 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1029 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1100 views
भगवान के साथ रोटी