पार्टनर के साथ योगा से रिश्ते को ज्यादा मजबूत, अंतरंग बनाए

क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन ऐसे भी हैं जिनको आप अपने साथी के साथ कर सकते हैं और पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को ज्यादा मजबूत और अंतरंग बना सकते हैं? चलिये जानें पार्टनर के साथ किये जाने वाले कमाल के योगासन कैंन से हैं और इन्हें कैसे करें।

पार्टनर के साथ किये जाने वाले योगासन
योग के नियमित अभ्यास से तन और मन दोनों स्वस्थ बनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन ऐसे भी हैं जिनको आप अपने साथी के साथ कर सकते हैं और पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को ज्यादा मजबूत और अंतरंग बना सकते हैं? ये योगासन करने से न सिर्फ आप दोनों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है, बल्कि आपके प्यार भरे रिश्ते में और भी मधुरता आती है। साथ ही आपके रिश्ते को एक नयापन और ताज़गी भी मिलती है। पार्टनर योगा सेट करने के लिये आपको किसी अनुभव की आवश्यक नहीं होती है। बस अपने शरीर की सुनें और सही निर्देशों का पालन करते हुए कुछ ऐसा न करें, जिससे चोट लगने का खतरा हो। तो चलिये जानें पार्टनर के साथ किये जाने वाले कमाल के योगासन

कौंन से हैं और इन्हें कैसे करें –
इसे करने के लिये सबसे पहले दोनों लोग एक दूसरे की विपरीत दिशा में पदासन लगाकर एक दूसरे से पीठ सटा लें। अब ध्यान लगाने की मुद्रा में आएं और सांस को भीतर बाहर करते हुए अपने साथी के साथ संपर्क साधने की कोशिश करें। आप अपने साथी के सांस छोड़ने और भीतर भरने कि सरसराहट को पीठ से महसूस कर पाएंगे। इस अनुभव का पूरा आनंद लेने के लिये, जब आपका साथी सांस भरे तो आप छोड़ें और जब वो सांस छोडे तो आप भरें। इसकी तीन से पांच मिनट तक अभ्यास करें। ये योगासन आपको आपके साथी से जोड़ता है और उसे बेहतर ढंग से अपनाने में मदद करता है।

इस आसन को भी एक दूसरे से पीठ लगाकर, पदासन व ध्यान मुद्रा में बेठकर शुरू किया जाता है। इसे बाद आप दोनों को ही अपना सीधी हाथ अपने साथी के घुटने या जांघ पर लगाना होता है। अब सांस को भीतर बाहर करने के साथ साथ आपको अपने हाथों को बदलना होता है। इसे पांच से आठ बार करें और एक दूसरे के स्पर्श व सांसों को महसूस करें।

जैसा की इस योगासन के नाम से ही ज़ाहिर है, आप दोनों को इसमें अपने हाथों से किसी मंदिर जैसी आकृति बनानी होती है। इसे शुरू करने के लिये सबसे पहले एक दूसरे के सामने खड़े हो जाएं। अब दोनों लोग सांस को भीतर भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं, छुकें और कूल्हों को बाहर निकलते हुए हाथों को साथी के हाथों से मिला लें। सुनिश्चित करें कि आपकी हथेलियां उसकी, हथेलियों से लगी हों और कोहनियों तक हाथों का स्पर्श हो। इस तरह आप दोनों ही आधे मुड़ जाते हैं और किसी मंदिर जैसी आकृति बनाते हैं। इस पोजीशन में रहते हुए पांच से आठ बार सांस भरे और छोड़े और फिर वापस से सीधे खड़े हो जाएं।

इसे करने के लिये औप दोनों को सबसे पहले एक दूसरे के पीछे कैमिल पोज़ में आना होता है। अपनी महिला पार्टनर को आगे रखें। इसके बाद आपको अपने दोनों हाथों और पैरों को पूरा तरह ऊपर उठाते हुए, कूल्हों को ऊपर सीधा करना होता है। इसके बाद आगे मौजूद आपकी महिला साथी आपकी कमर को अपने दोनों पैर टिकाते हुए अपना सारा वज़न अपने हाथों और पैरों पर बांट देती है। इस योगासन को करने के लिये आपका संतुलन अच्छा होना चाहिये, वरना इसमें आपके गिर कर चोड़ लगने का डर होता है।

Related Posts

मरीज की जान जाए, लेकिन बिना डिपॉजिट नहीं शुरू करेगे उपचार

गोकुलदास हॉस्पिटल का असल सच, मरीज की जान जाए, लेकिन बिना डिपॉजिट नहीं शुरू करेगे उपचार। आखिरकार एमवाई का ही लेना पड़ा सहारा नहीं तो मरीज की चली जाती जान।…

हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लि – योग गुरु रामदेव

“विश्व व्यापी महामारी में आशा की जगी किरण” पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, सात दिन बाद सभी पतंजलि स्टोर पर होगी उपलब्ध। नई दिल्ली । विश्व व्यापी कोरोना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 1023 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1200 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1126 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1209 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1156 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1227 views
भगवान के साथ रोटी