‘ज्ञान के साथ मूल्‍यों का भी समान महत्‍व है’ – श्री राजनाथ सिंह

लखनऊ (IDS-PIB) केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ज्ञान के साथ मूल्‍यों का भी बराबर महत्‍व है। श्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में जयपुरिया प्रबंधन संस्‍थान के 18वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह जयपुरिया प्रबंधन संस्‍थान के दीक्षांत समारोह में आकर खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि वह सभी डिप्‍लोमा धारक छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं और उनके जीवन के आगे की यात्रा कॉरपोरेट नेताओं की तरह हो ऐसी कामना करते हैं। उन्‍होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के पद चिन्‍हों पर चलते हुए कभी भी अपनी संस्कृति और व्‍यवहार को नहीं भूलना चाहिए।

अपने संबोधन में श्री राजनाथ सिंह ने महिला रोजगार को भी समान महत्‍व देने की बात कही। गृह मंत्री ने संस्‍थान को शत-प्रतिशत प्‍लेसमेंट दिलाने के लिए धन्‍यवाद दिया और छात्रों के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की। इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने दीक्षांत सोवेनियर का विमोचन भी किया।

  • Related Posts

    क्या कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर लाइसेंस मांगने का तरीका उचित हैं….?

    दमोह । जी हाँ लाइसेंस मांगने का तरीका कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर ऐसे मांगा जाता है लाइसेंस यह तरीका का दमोह यातायात थाना में पदस्थ एस. आई.…

    हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लि – योग गुरु रामदेव

    “विश्व व्यापी महामारी में आशा की जगी किरण” पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, सात दिन बाद सभी पतंजलि स्टोर पर होगी उपलब्ध। नई दिल्ली । विश्व व्यापी कोरोना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 953 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1118 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1047 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1134 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1089 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1157 views
    भगवान के साथ रोटी