राज्‍यपाल ने राष्ट्रपति को इस्तीफा दिया

भोपाल | मध्‍य प्रदेश में व्यापम  घोटाले को लेकर पहली बार किसी बड़ी हस्‍ती पर गाज गिरी है | खबर के अनुसार यहां के राज्‍यपाल राम नरेश यादव ने मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है | हालांकि न तो राजधानी और न ही दिल्‍ली में इसकी अधिकारिक पुष्टि फ‍िलहाल हो सकी है।

सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। व्यापमं स्कैम के सिलसिले में उन पर एफआईआर दर्ज होने के बाद केंद्र न उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा था।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबकि, गृह मंत्रालय ने इस बारे में गवर्नर को अपना फैसला भेज दिया था। एफआईआर के मुताबिक, राम नरेश यादव अपने पद पर बने रहने योग्य नहीं थे। मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले मामले में राज्यपाल रामनरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। राज्यपाल यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जानकार सूत्रों के मुताबिक व्यापमं मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार मप्र सरकार के संपर्क में रहा है।हाल के दिनों में किसी राज्यपाल पर सीधे इस तरह का मामला दर्ज किए जाने को केंद्र सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। यह केंद्र सरकार के ‘एजेंडे” से भी कतई मेल नहीं खा रहा है।

राज्‍यपाल पर धाराओं के मायने

420 में सात साल की सजा व जुर्माना

467 आजीवन कारावास या दस साल व जुर्मानाधारा

468 सात साल की सजाधारा

471 सात साल की सजाधारा

120 / बी के तहत दो साल उससे अधिक की सजा

कांग्रेस शासनकाल में नियुक्त राज्यपालों व उनके साथ चस्पा हुए मामलों को लेकर हाल के दिनों में मोदी सरकार किस कडाई से पेश आई है, इसके उदाहरण शीला दीक्षित, कमला बेनीवाल, अजीज कुरैशी आदि के रूप में सामने हैं। एक राज्यपाल को जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ के चलते पद छोड़ना पड़ा था।

माना जा रहा है कि उप्र से जुड़े यादव को पुराने संपर्कों के बूते व राज्य सरकार से पटरी बैठ जाने की वजह से अभयदान मिल रहा था, लेकिन हाल में जो स्थितियां बन रहीं थीं, उस पर केंद्र की लगातार नजर थी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार रात ही यहां शिवराज से मालूमात कर ली थी।

Related Posts

“हमें किसी निर्दलीय से बात करने की आवश्यकता नहीं” – कमलनाथ

भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज क्या चर्चा करूँ कल इसी समय आइये लम्बी चर्चा करेंगे। मप्र में नई सरकार कांग्रेस की बनेगी या…

‘मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत गई है कांग्रेस’, 135+ सीटों का दावा

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला मुतमइन ने कहा कि ‘मैं पूरी तरह आश्वस्त हूँ कि 3 दिसंबर को जो सूर्योदय होगा वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 955 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1120 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1048 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1136 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1090 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1158 views
भगवान के साथ रोटी