अधिकारियों की पुस्तिका के वितरण हेतु अधिकारी नियुक्त

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के तहत मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 31 जनवरी को जनपद पंचायत कोलारस, नवर पिछोर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान दलों के ड्यूटी आदेश का वितरण किया जाएगा। ड्यूटी आदेश एवं पीठासीन अधिकारियों की पुस्तिका का वितरण किए जाने हेतु अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण शिवपुरी श्री डी.के.मौर्य ने बताया कि जनपद पंचायत कोलारस के लिए प्रशिक्षण प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी त्रिवेदी, जनपद पंचायत नरवर के लिए प्रशिक्षण प्रभारी श्री अजय उपाध्याय, जनपद पंचायत पिछोर के लिए श्रीमती कीनल त्रिपाठी को बनाया गया है। उक्त अधिकारी ड्यूटी आदेश प्राप्त कर संबंधितों को प्रशिक्षण के दौरान वितरित करें एवं पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.पाण्डे से प्राप्त कर जिन पीठासीन अधिकारियों को मतदान दल का आदेश वितरित किया गया है, मात्र उन्हीं को पीठसीन अधिकारी की पुस्तिका का वितरण किया जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत कोलारस में कुल 187 मतदान केन्द्रों पर 206 पीठासीन अधिकारियों की पुस्तिका, जनपद पंचायत नरवर में 192 मतदान केन्द्रों पर 211 पीठासीन अधिकारियों की पुस्तिका, जनपद पंचायत पिछोर में 194 मतदान केन्द्रों पर 213 पीठासीन अधिकारियों की पुस्तिका, कुल 573 मतदान केन्द्रों पर 630 पीठासीन अधिकारियों की पुस्तिका कस वितरण किया जाएगा।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 877 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1066 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1074 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1029 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1100 views
भगवान के साथ रोटी