उचित मूल्य की दुकान से प्रतिमाह की 7-8 तारीख को खाद्यान्न वितरण होगा

शिवपुरी (IDS-PRO) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले की प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर प्रत्येक माह की 7 एवं 8 तारीख को खाद्यान्न सामग्री और इसी प्रकार माह की 25 से 30 तारीख तक प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर एएवाय परिवारों को 5 लीटर तथा प्राथमिकता परिवारों को 4 लीटर कैरोसीन का वितरण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने बताया कि खाद्यान्न का वितरण उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा अनुसार हो इस हेतु प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारियों को नियुक्त की गई है। जो अपनी निगरानी में खाद्यान्न का वितरण कराएंगे। प्रतिमाह एएवाय कार्डधारी प्रति परिवार को 30 किलोग्राम गेहूं, पांच कि.ग्रा. चावल, एक कि.ग्रा. शक्कर और एक कि.ग्रा. नमक तथा प्राथमिकता परिवारों को प्रति सदस्य चार कि.ग्रा. गेहूं, एक कि.ग्रा. चावल एवं प्रति परिवार एक कि.ग्रा. शक्कर और एक कि.ग्रा. नमक का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र उपभोक्ताओं ने अनुरोध किया है कि वे प्रत्येक माह कि 7 एवं 8 तारीख को पात्रता अनुसार खाद्यान्न एवं 25 से 30 तारीख तक कैरोसीन एएवाय परिवारों को 5 लीटर तथा प्राथमिकता परिवारों को 4 लीटर उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचकर प्राप्त करें।

जिला कलेक्टर ने जिले की सभी उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं को निर्देश दिए है कि समस्त पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न एवं कैरोसिन उपलब्ध कराने तक उचित मूल्य दुकान को खुला रखकर वितरण सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 914 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1088 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1020 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1105 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1061 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1130 views
    भगवान के साथ रोटी