उपभोक्ताओं के हित में कई ऐतिहासिक फैसले

शिवपुरी (IDS-PRO) उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा स्थानीय मंगलम् भवन में आज जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य श्रीमती अंजू गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में विश्व उपभोक्ता दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कलेक्टर श्री वी.पी.माथुर ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु अपने-अपने विचार रखें।

जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य श्रीमती अंजू गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है। उपभोक्ता अपनी समस्या जिला उपभोक्ता फोरम में सीधे रख सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्ष करते हुए संयुक्त कलेक्टर श्री वी.पी.माथुर ने कहा कि जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा उपभोक्ताओं के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु हमें जनमानस को प्रेरित करना होगा। श्री माथुर ने विक्रेताओं से भी आग्रह किया कि वे भी किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है अतः वे भी उपभोक्ता को अच्छी गुणवŸाा की वस्तु के साथ बेहतर सेवाएं दे। कार्यक्रम को समाजसेवी महेन्द्र सिंह रावत ने उपभोक्ता की परिभाषा को व्यापक रूप से समझाते हुए शहर की पेयजल एवं सीवर प्रोजेक्ट की समस्या से भी अवगत कराया। समाजसेवी डाॅ.शैलेन्द्र गुप्ता ने विश्व उपभोक्ता दिवस के आयोजन के लिए आयोजकों को साधूवाद देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के क्षेत्र में गैरशासकीय संस्थाएं भी बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी देशों में सबसे ज्यादा भारत में पेट के केंसर के रोगी है। जिसका मुख्य कारण मिलावटी खाद्य, तेल एवं दूध है।

उपभोक्ता जाग्रति मिशन शिवपुरी के अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गोयल ने उपभोक्ताओं के छह अधिकारों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने से उनके अधिकारों का संरक्षण होगा। ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को अपने अधिकारों के लिए लड़ने के साथ-साथ दूसरे उपभोक्ताओं को भी जागरूक करना होगा। कार्यक्रम में एडवोकेट श्री अशरफ जाफरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु मोहल्लों एवं गावों में उपभोक्ता समितियों का गठन करना होगा। श्री रवि गोयल ने कहा कि विश्व में हर चैथी मौत का कारण अनहैल्दी फूड है। श्री वीरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि उपभोक्ता हमेशा लालच में न आकर अच्छी गुणवत्ता की वस्तुएं खरीदे और पक्का बिल अवश्य लें। कार्यक्रम में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री प्रजापति, नापतौल निरीक्षक श्री चतुर्वेदी सहित उपभोक्ताओं के हितों के क्षेत्र में कार्य कर रहे संगठनों के पदाधिकारी तथा उपभोक्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश मिश्रा ने किया।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 588 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 742 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 700 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 732 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 737 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 839 views
भगवान के साथ रोटी