युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कराने हेतु आवेदन 25 मार्च तक

शिवपुरी (IDS-PRO) शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को विभिन्न व्यवसाय जैसे दूध डेयरी, जनरल स्टोर, टैक्सी व्यवसाय आदि में स्वरोजगार स्थापित किए जाने हेतु 25 मार्च 2015 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक बेरोजगार युवक एवं युवतियां जो स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते है वे अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कार्यालय विभाग शिवपुरी से निर्धारित शुल्क 10 रूपए देकर प्राप्त कर सकते है तथा निर्धारित समयावधि में संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते है।

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री बी.के.माथुर ने बताया कि पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के युवा बेरोजगार निर्धारित समय अवधि में अपने आवेदन जमा कराएं। निर्धारित समयावधि उपरांत न तो आवेदन पत्र वितरण किये जाएंगे एवं न ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण जिला शिवपुरी से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 736 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 947 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 875 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 940 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 896 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 981 views
भगवान के साथ रोटी