जिला पंचायत के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायतों के प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु जिले की खनियांधाना एवं बदरवास विकासखण्डों में नाम वापसी के पश्चात जिला पंचायत सदस्य हेतु 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रहे। कलेक्टर एवं रिटर्निंग आॅफीसर श्री राजीव दुबे ने चुनाव मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों को चिन्ह आवंटित कर दिए। कलेक्ट्रेट कोर्ट रूम में चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर श्री मानसिंह रावत सहित चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार आदि उपस्थित थे।

जिल की जनपद पंचायत खनियाधाना के वार्ड क्रमांक-16 में जिला पंचायत सदस्य हेतु- अशोक सिंह यादव (तीर कमान), गव्वर सिंह यादव उर्फ गव्वर भैया (दो पत्तियाँ), द्वारका प्रसाद (ऊगता सूरज), नाथूराम लोधी (पतंग), पुख्खन (छाता), बृजमोहन लोधी (गाड़ी), महेन्द्र सिंह यादव (लालटेन), रामदास झा (फावड़ा और बेलचा), विक्रम सिंह (बिजली का बल्ब) तथा श्रीराम लोधी (सिलाई की मशीन) है। वार्ड क्रमांक- 17 से- अवस्थी कृपाल लोधी कफार (तीर कमान), ईदल सिंह लोधी (दो पत्तियाँ), केशव सिंह गौर (ऊगता सूरज), पर्बतसिंह लोधी (पतंग), प्यारेलाल कोली (छाता), महेश कुमार गुप्ता (गाड़ी), राजू अहिरवार (लालटेन), भैया रामसिंह (फावड़ा और बेलचा), रामसिंह यादव (बिजली का बल्ब), वीर सिंह यादव (सिलाई की मशीन), सुनील (हाथ चक्की), सुमन राकेश लोधी (टेवल पंखा) तथा सोवरन सिंह बुन्देला (स्लेट) है। वार्ड क्रमांक- 18 से- अजयकुमारी बाई यादव (तीर कमान), अभिलाषा लोधी (दो पत्तियाँ), उर्मिला पत्नी रामराज पारासर (ऊगता सूरज), किरनबाई यादव (पतंग), नंदकुंवर पत्नि परमाल सिंह यादव (छाता), पुष्पाबाई पत्नि गन्धर्व सिंह यादव (गाड़ी), पुष्पाबाई हरवान कोली (लालटेन), प्रियंका सुखनन्दन जाटव (फावड़ा और बेलचा), भूरी राजेश लोधी (बिजली का बल्ब), राजकुमारी पत्नी प्राण सिंह (सिलाई की मशीन), हरकुवर लोधी (हाथ चक्की), श्रीकुंवर लोधी (टेवल पंखा) है।

जिल की जनपद पंचायत बदरवास के वार्ड क्रमांक-19 में जिला पंचायत सदस्य हेतु- काशीबाई कूफा पटैलिया (तीर कमान), कौसाबाई पप्पू आदिवासी (दो पत्तियाँ), जानकी बाई आदिवासी (ऊगता सूरज), राजावती सहरिया (पतंग), रामबती सैहरिया संतसिंह (छाता), रामश्री पत्नि बटन आदिवासी (गाड़ी), शायरी (लालटेन) तथा हल्की बाई क्रेश आदिवासी (फावड़ा और बेलचा) है। वार्ड क्रमांक- 20 से- ऊषाबाई (तीर कमान), कमला बाई बैजनाथ सिंह यादव (दो पत्तियाँ), कुसुम पत्नि प्राणसिंह लोधी (ऊगता सूरज) तथा जावित्री (पतंग) है। वार्ड क्रमांक- 21 से सदस्य- इंद्रपाल सिंह बुन्देला (तीर कमान), नेहा अवध बौहरे (दो पत्तियाँ), योगेन्द्र रघुवंशी (ऊगता सूरज) तथा लाखनसिंह लोधी (पतंग) है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 833 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1032 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 962 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1027 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 981 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1071 views
    भगवान के साथ रोटी